Bharat Express DD Free Dish

डेढ़ लाख रुपये का कर्ज और तीन किस्तें बकाया… महाराष्ट्र में किसान ने कूएं में कूदकर दे दी जान

Amravati Farmer Death: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में करीब 45 वर्षीय किसान संदीप अवधूत करडे की मौत हो गई. उन पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था और तीन किस्तें बकाया थीं. उनके पीछे पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग मां हैं.

amravati-farmer-death-microfinance-loan-family-crisis

अमरावती में किसान की मौत

Amravati Farmer Death: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक किसान की मौत से इलाके में शोक फैल गया है. नांदगांव खंडेश्वर तहसील के सावंगा गुरव क्षेत्र में करीब 45 वर्षीय किसान संदीप अवधूत करडे का शव कुएं में मिला. बताया जा रहा है कि उन्होंने कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. उनके ऊपर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का करीब डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था और तीन किस्तें बकाया होने की जानकारी सामने आई है.

मृतक किसान संदीप करडे शिलोड गांव के रहने वाले थे. उनके पास गांव में करीब एक हेक्टेयर कृषि भूमि थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उन पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी का लगभग डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था. बताया जा रहा है कि कर्ज की तीन किस्तें जमा नहीं हुई थीं. आर्थिक तंगी को उनकी मौत की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह आधिकारिक जांच के बाद ही साफ हो सकेगी.

Amravati Farmer Death

पीछे छोड़ गए पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग मां

संदीप करडे अपने पीछे पत्नी उज्वला, 17 साल की बेटी, 12 साल का बेटा और बुजुर्ग मां को छोड़ गए हैं. परिवार के मुखिया की अचानक मौत से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अब परिवार के सामने दोनों बच्चों की पढ़ाई और भविष्य के साथ बुजुर्ग मां की देखभाल की जिम्मेदारी भी है.

Amravati Farmer Death

ये भी पढ़ें- पैरों में धंसे लोहे के रॉड, कटर से काटकर निकाला गया बाहर! महाराष्ट्र में हुए इस खौफनाक हादसे का मंजर देख कांप उठी रूह

किसान की मौत से इलाके में शोक

इस घटना के बाद सावंगा गुरव और शिलोड गांव में शोक का माहौल है. किसान की मौत ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में खेती से जुड़ी आर्थिक परेशानियों, कर्ज के बोझ और परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. संदीप करडे के परिवार पर अब मुश्किलों का बड़ा बोझ आ गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read