Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आज से आगाज, मुख्य अतिथि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय होंगे शामिल

आजमगढ़ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंचे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय जब बाबतपुर एयरपोर्ट से बाहर आए तो वहां उनके स्वागत में सैकड़ों लोग मौजूद थे. 

upendra rai

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय

तीन दिनों तक चलने वाले चौथे आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2023 का शनिवार (18 मार्च) से आगाज होने जा रहा है. इस फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड और दुनिया की फिल्म और कला के क्षेत्र की नामचीन हस्तियां शामिल हो रही हैं. आजमगढ़ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

आजमगढ़ में होने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन जब शनिवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे, वहां न्यूज नेटवर्क और द प्रिंट लाइंस की टीम ने जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया. इस दौरान टीम ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया.

टीम ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन को अंग वस्‍त्रम से सम्मानित किया और साथ ही स्‍मृति चिन्‍ह भी प्रदान किया. आजमगढ़ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और यशपाल शर्मा समेत कई मशहूर कलाकार मौजूद रहेंगे.

इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत दादा लखमी फिल्म से होगी. फिल्म महोत्सव में फ्रेंच अभिनेत्री मारियाना बोरगो जर्मन एक्ट्रेस सुजैन के साथ कार्लिटा मोहिनी भी शामिल हो रही हैं. मारियाना बोरगो एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर फिल्म में सोनिया गांधी की भूमिका निभा चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital