Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘सभी का जीवन सूर्यदेव की कृपा से आलोकित हो’, पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

लोक आस्था के महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. घाटों पर गूंजते लोकगीतों और सूर्य उपासना के बीच इस महापर्व की देश-दुनिया में धूम है.

Chhath Puja 2026 PM Modi Amit Shah Yogi Adityanath Wishes Sandhya Arghya

आस्था, अनुशासन और प्रकृति पूजा के सबसे बड़े महापर्व छठ की चारों तरफ धूम मची है. नहाय-खाय और खरना के बाद आज संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर पूरा देश छठी मइया की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और दुनिया के तमाम दिग्गज नेताओं ने देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. सोशल मीडिया से लेकर घाटों तक हर तरफ गूंज रही ‘जय छठी मइया’ की पुकार ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया है.

सभी पर बरसे सूर्यदेव की असीम कृपा: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देशवासियों को छठ के संध्या अर्घ्य की बधाई देते हुए अपने संदेश में लिखा कि प्रकृति-पूजन को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई चेतना और स्फूर्ति लेकर आए. उन्होंने कामना की कि यह महापर्व समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को और अधिक प्रगाढ़ करे तथा सूर्यदेव की असीम कृपा से हर एक व्यक्ति का जीवन आलोकित हो उठे.

प्रधानमंत्री के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सूर्य उपासना के इस पर्व के जरिए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की है.

यूपी से लेकर बिहार तक फैली छठ की वैश्विक चमक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लोक आस्था और छठी मैया की आराधना का यह पर्व सभी के जीवन में आरोग्यता का संचार करे. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुशी जताते हुए कहा कि आज लोक आस्था का यह महापर्व ‘लोकल से ग्लोबल’ बन चुका है. देश के साथ-साथ यूरोप, अमेरिका और दुनिया के दूसरे कोनों से भी छठ पूजा के मनमोहक दृश्य सामने आ रहे हैं.

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बिहार के घाटों को सजाने-संवारने और व्रतियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि यह पर्व ऐतिहासिक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा यह बता रही है कि हमारी संस्कृति की यह अनूठी छटा अब पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.

यह भी पढ़ें:‘नक्सलवाद के खात्मे से बस्तर और गढ़चिरौली में लौटी उम्मीद की रोशनी’, पीएम मोदी बोले- माओवादी आतंक से मिली मुक्ति

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026