Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो शूटरों को पकड़ा, अमिताभ बच्चन लिखे- ‘बच गए’

Amitabh Bachchan: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि इनमें से एक बड़े सुपरस्टार के घर फायरिंग करने वाला था. इस बीच अमिताभ बच्चन का ‘बच गए’ पोस्ट चर्चा में है.

delhi-police-arrested-lawrence-gang-sharp-shooters-amitabh-bachchan

अमिताभ बच्चन का 'बच गए' पोस्ट चर्चा में है.

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड सितारों को मिल रही धमकियों के बीच दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि इनमें से एक शूटर किसी बड़े सुपरस्टार के घर के बाहर फायरिंग करने की तैयारी में था. वहीं दूसरे को दिल्ली में एक कारोबारी पर हमला करने का टास्क दिया गया था. इस कार्रवाई के बाद अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में आ गया है. उन्होंने एक्स पर सिर्फ ‘बच गए’ लिखा, जिसके बाद यूजर्स इसके अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब के रहने वाले विकास ठाकुर उर्फ विक्की और दीपक सिंह उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है. दीपक को मुंबई से पकड़ा गया है. वह पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है. वहीं विकास ठाकुर जालंधर का रहने वाला है, उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया.

जांच एजेंसियों को शक है कि दीपक को किसी बड़े सुपरस्टार के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी दी गई थी. इस हमले की तैयारी भी की जा चुकी थी. विकास ठाकुर से पूछताछ के बाद ही मुंबई में मौजूद दीपक के बारे में जानकारी मिली. दूसरे शूटर को दिल्ली के एक कारोबारी पर फायरिंग करने का काम सौंपा गया था.

सिख विरोधी दंगों को लेकर साजिश रचने का आरोप

पुलिस को शक है कि सुपरस्टार को निशाना बनाने की साजिश 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर उनके कथित बयान की वजह से रची गई थी. अमृतसर में हाल ही में हुए इन्फ्लुएंसर मैड संधू हत्याकांड में भी इन शूटरों में से एक के आरोपी होने की बात सामने आई है.

इस बीच अमिताभ बच्चन का ‘बच गए’ वाला पोस्ट चर्चा में है. हालांकि उन्होंने यह पोस्ट किस वजह से किया, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

जलसा की संपत्ति को लेकर भी चर्चा में हैं अमिताभ

अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने बंगले जलसा की संपत्ति को लेकर भी चर्चा में हैं. उनकी भाभी रमोला ने उस गिफ्ट डीड को चुनौती दी है, जिसके जरिए बंगले का मालिकाना हक जया बच्चन को ट्रांसफर किए जाने का दावा है. रमोला का आरोप है कि यह ट्रांसफर उनकी जानकारी के बिना किया गया.

इस मामले में पिछले सात महीनों के दौरान रजिस्ट्रेशन अधिकारियों के पास कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. रमोला का दावा है कि गिफ्ट डीड से पहले यह संपत्ति उनके नाम पर रजिस्टर्ड थी. वहीं, हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन का नाम मालिक के तौर पर दर्ज है, जबकि महाराष्ट्र सरकार के संपत्ति रिकॉर्ड में अब भी रमोला का नाम बताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- कॉलेज में नीलम देवी को देखते ही दिल दे बैठे थे अनंत सिंह, ऐसे रचाई थी शादी

इस मामले पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अभिषेक बच्चन के प्रवक्ता ने भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए इसे परिवार का आंतरिक मामला बताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026