Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

योगी सरकार ने 50 हजार से ज्‍यादा युवाओं को दिए टैबलेट: ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल, छात्रों ने साझा किए अनुभव

लखनऊ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 50 हजार से अधिक छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए. युवाओं ने कानून-व्यवस्था और डिजिटल योजनाओं पर विचार साझा किए.

CM Yogi

CM Yogi

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना’ के तहत 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित करवाए हैं. बीते रोज मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. इस दौरान विभिन्न संस्थानों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, चिकित्सा शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं को लेकर अपने अनुभव और विचार साझा किए.

कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर छात्राओं ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में मौजूद लखनऊ एसजीपीजीआई (SGPGI) से नर्सिंग की पढ़ाई कर रहीं छात्रा सौम्या मौर्य ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं. उनके अनुसार, आज रात 11-12 बजे भी कहीं आने-जाने में डर नहीं लगता और डायल-112 जैसी आपातकालीन सेवा के माध्यम से किसी भी समय पुलिस से संपर्क किया जा सकता है. सौम्या मौर्य ने शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है.

मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर युवा डॉक्टरों व छात्रों के विचार

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में कार्यरत डॉ. सिमरन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के संबोधन से उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में तकनीक के बेहतर उपयोग की प्रेरणा मिली है. उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई से लेकर मरीजों के उपचार तक में तकनीक की भूमिका बढ़ी है, और राज्य में मेडिकल सीटों तथा सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में विस्तार होने से युवा डॉक्टरों के लिए नए अवसर सृजित हुए हैं. इसी क्रम में लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के छात्र मो. आसिम जफर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के बुनियादी विकास के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

एआई और साइबर सुरक्षा की पढ़ाई में टैबलेट को बताया उपयोगी

डिजिटल सशक्तिकरण के मुद्दे पर आजमगढ़ निवासी और लखनऊ पॉलिटेक्निक से साइबर सिक्योरिटी का कोर्स कर रहे छात्र आदित्य यादव ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और साइबर सुरक्षा के दौर में यह टैबलेट उनकी पढ़ाई के लिए अत्यंत मददगार साबित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से आम लोगों को घर बैठे सुविधाएं मिल रही हैं. वहीं, पीजीआई से बीएससी नर्सिंग की छात्रा खुशी शर्मा ने टैबलेट को अध्ययन के लिए उपयोगी बताया और छात्र प्रियम सिंह ने इसे युवाओं के कौशल विकास की दिशा में राज्य सरकार का महत्वपूर्ण कदम करार दिया.

सीएम योगी सरकार में अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनीं महिलाएं, दुग्ध उत्पादन में रचा कीर्तिमान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026