Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

मऊ के कारीगर, बंगाल की लाइटिंग और जयपुर की थीम! अनंत सिंह की बेटी की शादी का ऐसा भव्य पंडाल नहीं देखा होगा

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी के लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं. जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर जयमाला स्टेज बनाया जा रहा है, जहां 400 से 500 कारीगर काम कर रहे हैं.

anant-singh-daughter-shivangi-wedding-jaipur-theme-mandap

अनंत सिंह की बेटी की शादी

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. 25 नवंबर को होने वाली इस शादी के लिए भव्य मंडप और जयमाला स्टेज तैयार किया जा रहा है. इसकी थीम जयपुर के पत्रकार चौक पर आधारित है. करीब दस बीघा में जयमाला समारोह के लिए पंडाल बनाया जा रहा है. सजावट के काम में 400 से 500 कारीगर जुटे हैं, जिन्हें अलग-अलग राज्यों से बुलाया गया है.

टेंट लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगर आए हैं, जबकि लाइटिंग का काम बंगाल के कारीगर संभाल रहे हैं. फूल, कारपेट, टेंट और सजावट से जुड़े दूसरे काम भी तेजी से चल रहे हैं. आयोजकों के मुताबिक, जयमाला का मंच 100 फीट चौड़ा, 35 फीट लंबा और करीब 30 फीट ऊंचा होगा. मंडप के बीच में रेस्टोरेंट भी बनाए जा रहे हैं, ताकि मेहमानों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा सके.

इतने बड़े स्तर पर हो रहा आयोजन

जायसवाल इवेंट के प्रदीप जायसवाल ने बताया कि मंच को जयपुर के पत्रकार चौक की थीम पर तैयार किया जा रहा है. उन्होंने साफ किया कि यहां लाल किला या ताजमहल जैसा कोई नजारा नहीं बनाया जा रहा है. इसके लिए एक खूबसूरत मंडप की थीम चुनी गई है. उनका कहना है कि 20 से 21 नवंबर तक मंच और मंडप भव्य रूप में नजर आने लगेंगे.

प्रदीप जायसवाल ने आगे बताया कि उन्होंने इससे पहले बिहार के पूर्व राज्यपाल फागू चौहान के परिवार में शादी समारोह के लिए भी टेंट और स्टेज का काम किया है. हालांकि इतने बड़े स्तर का आयोजन उनके लिए पहली बार है. उन्होंने बताया कि इस काम के लिए उन्होंने खुद अनंत सिंह से अनुरोध किया था. फिलहाल गांव के लोग भी तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं.

तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे गायक गुंजन सिंह

शादी की तैयारियों के बीच मगही गायक गुंजन सिंह भी अनंत सिंह से मिलने उनके पैतृक गांव नदावां पहुंचे. इस दौरान अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी भी मौजूद रहीं. तीनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. इसके बाद अनंत सिंह, गुंजन सिंह और समर्थकों का काफिला शादी की तैयारियों का जायजा लेने निकला.

थोड़ी देर बाद अनंत सिंह और गुंजन सिंह का काफिला घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचा. वहां दोनों ने घोड़ों की तैयारी और मैदान का निरीक्षण किया. इसके बाद सभी लोग वापस आवास लौट आए. यहां से अनंत सिंह एक निजी कार्यक्रम के लिए मोकामा रवाना हो गए.

राष्ट्रीय नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहा समारोह

गुंजन सिंह ने कहा कि यह उनके घर की शादी है और वह इस आयोजन में स्वागतकर्ता की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने शादी को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रीय नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन होगा. कितने हेलीकॉप्टर आएंगे, इसका पता शादी के दिन ही चलेगा.

ये भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान के उड़ गए होश’, BLA के ऑपरेशन ने मचाया हड़कंप, जमीन पर बिछे पाक सैनित

गायक गुंजन सिंह ने अनंत सिंह के नाम पर ‘घोड़ा वाला अब पगली रेस होवो हय’ गाना भी गाया. उन्होंने कहा कि शादी में आने वाले मेहमानों के नाम अभी नहीं बताए जा सकते. सभी लोगों को निमंत्रण है और यहां आने वालों का स्वागत किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026