Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘रेलवे जॉब का सपना रह गया अधूरा तो…!’ काशी एक्सप्रेस में नकली टीटीई बनकर करता था वसूली, ऐसे खुला राज

काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच में खुद को TTE बताकर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे अनिल कुमार महोबिया को RPF ने गिरफ्तार किया.

ai generated image

भारतीय रेलवे की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और टिकट चेकिंग के नाम पर हो रही ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. काशी एक्सप्रेस (Kashi Express) के जनरल कोच में खुद को रेलवे का टीटीई (TTE) बताकर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने धर दबोचा है. पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिल कुमार महोबिया के रूप में हुई है, जिसकी अजीबोगरीब कहानी सुनकर पुलिस भी दंग रह गई.

पैसे न देने पर ट्रेन से उतारने की देता था धमकी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल कुमार महोबिया काशी एक्सप्रेस के जनरल कोच में घूम-घूमकर खुद को टीटीई बता रहा था और यात्रियों के टिकट चेक करने के बहाने उनसे अवैध रूप से पैसे ऐंठ रहा था. जो यात्री पैसे देने से इनकार करते या उसकी बातों पर सवाल उठाते, उन पर वह रौब झाड़ता और बीच रास्ते में ही ट्रेन से नीचे उतारने की धमकी देकर डराता था.

यात्रियों के शक पर RPF ने बिछाया जाल

कोच में चल रही इस अवैध वसूली और धमकाने के तरीकों से कुछ यात्रियों को युवक की हरकतों पर शक हुआ. सतर्क यात्रियों ने तुरंत इसकी शिकायत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को की. सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम हरकत में आई और ट्रेन में दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया. सख्ती से पूछताछ और जांच में यह साफ हो गया कि वह रेलवे का कोई कर्मचारी नहीं, बल्कि फर्जी टीटीई बनकर यात्रियों को लूट रहा था.

‘TTE बनने का था शौक’, सनक ने पहुंचाया हवालात

आरपीएफ की शुरुआती पूछताछ में आरोपी अनिल कुमार महोबिया ने जो खुलासा किया, वह चौंकाने वाला है. उसने बताया कि उसका रेलवे में टीटीई बनने का सपना था, लेकिन वह इस पद तक नहीं पहुंच पाया. इसी अधूरे सपने और शौक को पूरा करने तथा रौब जमाने के लिए उसने नकली टीटीई बनकर वसूली का रास्ता अपना लिया. फिलहाल आरपीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: ‘गेहूं बेचें और ब्रेड खरीदें, यह कैसा उद्योग?’ FICCI मंच से बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism