Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी के 34वें हफ्ते में न्यूयॉर्क सिटी मैराथन पूरी कर रचा इतिहास. साल 2026 में दौड़ीं 7 मैराथन, जानिए पूरी कहानी.

pregnant woman runs 7 marathons Deirdre Keane New York viral news

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: कहते हैं अगर हौसले बुलंद हों, तो बड़ी से बड़ी शारीरिक चुनौती भी रास्ते का रोड़ा नहीं बन सकती. इस कहावत को सच कर दिखाया है अमेरिका के न्यूयॉर्क में रहने वाली 38 साल की डायड्रे कीन (Deirdre Keane) ने. जहां आमतौर पर प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में डॉक्टर महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की सलाह देते हैं, वहीं डायड्रे ने गर्भावस्था के 34वें हफ्ते (करीब साढ़े आठ महीने) में न्यूयॉर्क सिटी मैराथन पूरी करके पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है.

खास बात यह है कि यह कोई एक रेस नहीं थी, बल्कि उन्होंने इस साल प्रेग्नेंट रहते हुए कुल 7 मैराथन दौड़ीं और ‘वर्ल्ड मैराथन मेजर्स’ की सभी रेस पूरी करके एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया.

कौन हैं डायड्रे कीन और कैसे शुरू हुआ यह सफर?

पेशे से नर्स प्रैक्टिशनर और मैनेजमेंट कंसल्टेंट डायड्रे कीन की शादी साल 2025 में हुई थी. शादी के बाद उन्होंने और उनके पति ब्रायन ने परिवार बढ़ाने की योजना बनाई. साल 2026 में जब वह गर्भवती हुईं, तो उन्होंने तय किया कि वे अपनी ‘बकेट लिस्ट’ (अधूरे सपनों की सूची) को अधूरा नहीं छोड़ेंगी. उन्हें अपने पिता जॉन से दौड़ने की प्रेरणा मिली थी, जो खुद भी एक मैराथन धावक रह चुके हैं.

प्रेग्नेंसी के किस हफ्ते में कौन सी बड़ी रेस की पूरी?

डायड्रे ने कुल 11 बड़ी रेस के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें 7 वर्ल्ड मैराथन, 2 आयरलैंड मैराथन, 1 अल्ट्रामैराथन और 1 आयरनमैन मैराथन शामिल थीं. गर्भावस्था के अलग-अलग चरणों में उन्होंने दुनिया की सबसे कठिन मैराथन को पार किया.

  • 25वां हफ्ता (अगस्त): सिडनी मैराथन पूरी की.
  • 29वां हफ्ता: बर्लिन मैराथन की फिनिश लाइन पार की.
  • 31वां हफ्ता: शिकागो मैराथन में अपना दमखम दिखाया.
  • 34वां हफ्ता: न्यूयॉर्क सिटी मैराथन पूरी कर इतिहास रचा.

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले एक्शन में ओवैसी, सहारनपुर में चंद्रशेखर के साथ क्या गुल खिला? जानें वोटबैंक का गणित

दुनिया भर में हो रही तारीफ

डायड्रे कीन की दौड़ते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. एक मेडिकल प्रोफेशनल (नर्स प्रैक्टिशनर) होने के नाते उन्होंने अपनी सेहत और फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हुए यह कारनामा कर दिखाया. आज उनकी यह कहानी दुनिया भर की महिलाओं के लिए हिम्मत, फिटनेस और आत्मविश्वास की सबसे बड़ी मिसाल बन गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism