आज का राशिफल 22 नवंबर 2026
Aaj Ka Rashifal: आज 22 नवंबर 2026 को मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला है. हर काम सोच-समझकर और सावधानी से करें. दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे मन खुश होगा और पूजा-पाठ या अच्छे कामों में मन लगेगा. हालांकि, आज जेब से खर्च कुछ ज्यादा हो सकता है.
मेष राशि
आज आपको खुद पर भरोसा थोड़ा और बढ़ाने की जरूरत है. कोई भी फैसला लेने से पहले अपने जीवनसाथी से बात जरूर करें, उनकी राय काम आएगी. दिनभर कामकाज की भागदौड़ बनी रह सकती है और समाज में आपकी इज्जत भी बढ़ेगी. जमीन या प्रॉपर्टी को लेकर कोई पुराना झगड़ा चल रहा है, तो वह सुलझ सकता है. कारोबार में मुनाफे के अच्छे मौके दिख रहे हैं.
खास सलाह: जो भी तय करना है, उसमें ढील न दें और फटाफट फैसला लें.
लकी रंग: मरून
क्या करें: गाय को रोटी खिलाएं.
वृषभ राशि
नए प्लान बनाने के लिए दिन अच्छा है. घर-परिवार का पूरा साथ मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा से फायदा हो सकता है. बेकार की बहस और झगड़ों से दूर रहें, वरना मूड खराब हो सकता है. गुस्से को काबू में रखें. कारोबार में थोड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है, इसलिए संभलकर चलें.
खास सलाह: मन में नेगेटिव बातें न आने दें.
लकी रंग: केसरिया
क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल दान करें.
मिथुन राशि
आज हर काम एहतियात के साथ करें. दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. धार्मिक या शुभ कामों में मन लगेगा, पर खर्च बढ़ने के संकेत हैं. घरवालों से उधार लेकर फालतू खर्च करने से बचें. अपने बिजनेस पर पूरा फोकस रखें.
खास सलाह: काम को लटकाएं नहीं, थोड़ी रफ्तार बढ़ाएं.
लकी रंग: हल्का पीला
क्या करें: किसी गरीब को खाना खिलाएं.
कर्क राशि
जज्बात में बहकर कोई कदम न उठाएं. बड़ा फैसला लेना हो तो खूब सोच-विचार कर ही लें. भगवान की भक्ति और अच्छे कामों में मन लगेगा, मान-सम्मान भी बढ़ेगा. छोटे-मोटे कामों के लिए दूसरों के भरोसे बैठने के बजाय खुद आगे बढ़ें. बिजनेस से जुड़े काम आसानी से बनते दिख रहे हैं.
खास सलाह: गुस्सा करने से बचें.
लकी रंग: भूरा
क्या करें: गाय को रोटी खिलाएं.
सिंह राशि
किसी बात को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है. बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें, जुबान फिसलने से नुकसान हो सकता है. विरोधी या जलन रखने वाले लोग मौके का फायदा उठाने की ताक में रह सकते हैं. हालांकि, आपने जो प्लान बनाए हैं, वे कामयाब होंगे. सेहत का ख्याल रखें और कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे.
खास सलाह: उल्टी-सीधी सोच से खुद को दूर रखें.
लकी रंग: पीला
क्या करें: किसी गरीब को फल दें.
कन्या राशि
जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई भी सौदा या फैसला हड़बड़ी में न करें. घर-गृहस्थी की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. जीवनसाथी से कोई खुशखबरी या खुशी मिल सकती है. कुछ लोग आपके आगे बढ़ने में अड़ंगा डालने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें. बिजनेस में फायदा होने के आसार हैं.
खास सलाह: घमंड या अकड़ से बचें.
लकी रंग: मरून
क्या करें: सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं.
तुला राशि
आज मन में जोश और उत्साह रहेगा. पैसे आने के योग बन रहे हैं. घर में प्यार और आपसी समझ बढ़ेगी. गुस्से में आकर तुरंत कोई जवाब या फैसला न दें. सेहत ठीक रहेगी और काम-धंधे में तरक्की के रास्ते खुलेंगे.
खास सलाह: सुस्ती छोड़ें और एक्टिव रहें.
लकी रंग: सफेद
क्या करें: किसी गरीब को लाल फल दान करें.
वृश्चिक राशि
छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा टेंशन न लें. अपने काम पर ध्यान लगाएं, घरवालों का सपोर्ट भी मिलेगा. पैसा लगाने या निवेश करने से जुड़े मामलों में जरा संभलकर चलें. नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी. विदेश से जुड़े काम या व्यापार में फायदा मिल सकता है.
खास सलाह: सेहत को लेकर लापरवाही न करें.
लकी रंग: लाल
क्या करें: किसी गरीब को गुड़ दान करें.
धनु राशि
दोस्तों से मिलना-जुलना होगा और किसी नई योजना पर बातचीत हो सकती है. आराम और सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा. पैसे के लेन-देन में पूरा हिसाब-किताब और सावधानी रखें. घर की परेशानियां हल होंगी और कारोबार से जुड़े काम बनेंगे.
खास सलाह: खर्चों पर थोड़ा लगाम रखें.
लकी रंग: गुलाबी
क्या करें: सूर्यदेव को जल चढ़ाएं.
मकर राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन मन में किसी बात का तनाव रह सकता है. हड़बड़ी में काम करेंगे तो बना-बनाया काम बिगड़ सकता है. घरवालों से कोई बात न छिपाएं. अपनी जेब और बजट देखकर ही खर्च करें. कारोबार में मुनाफा कमाना है तो मेहनत थोड़ी और बढ़ानी होगी.
खास सलाह: आलस को पास न फटकने दें.
लकी रंग: लाल
क्या करें: किसी गरीब को चावल दान करें.
कुंभ राशि
बहुत लंबी यात्रा पर जाने से आज बचें. दोस्तों की मदद मिलेगी और घर में शांति व खुशी का माहौल रहेगा. आसपास के लोगों को खुश रखने की कोशिश करेंगे. अपनी सेहत पर ध्यान दें. कर्ज लेकर बिजनेस में पैसा लगाने से बचें.
खास सलाह: जल्दबाजी में कोई फैसला न करें.
लकी रंग: क्रीम
क्या करें: चींटियों को आटा डालें.
मीन राशि
किसी भी काम में जल्दबाजी न करें. कमाई बढ़ानी है तो कोशिशें तेज करनी होंगी. सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च हो सकता है. परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने का मौका मिल सकता है. खाने-पीने का ध्यान रखें और व्यापार में कोई भी कदम सोच-समझकर उठाएं.
खास सलाह: खानपान में लापरवाही न करें.
लकी रंग: भूरा
क्या करें: किसी गरीब को गुड़ दान करें.
ये भी पढ़ें- तुलसी विवाह आज…! गोधूलि मुहूर्त, वर्ज्य काल और एकादशी पारण के सही समय समेत जानें आज का पूरा पंचांग
आज का खास उपाय
अगर आपको अक्सर मन में डर, बेचैनी या घबराहट महसूस होती है, तो हर दिन सूरज निकलने से पहले उठने की आदत डालें. सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं और “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. रोज हनुमान चालीसा पढ़ें और मन की घबराहट दूर करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



