Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

तस्वीर पर बवाल, मंच से सीधा वार! सम्राट चौधरी ने खोली विरोधियों की पोल, पीएम मोदी के दौरे ने पलट दी बिहार की बाजी

Bihar Politics: बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का लोकार्पण कर सीएम सम्राट चौधरी की सरकार को मजबूत सहारा दिया और गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया.

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने नीतीश सेतु का लोकार्पण कर सीएम सम्राट चौधरी की सरकार को मजबूत सहारा दिया और गठबंधन की एकजुटता का संदेश दिया.

(PC: Samrat Choudhary Facebook Page)

Bihar Politics: नीतीश सेतु के उद्घाटन के लिए बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार को मजबूत राजनीतिक संजीवनी दी है. दौरे से पहले निशांत कुमार से जुड़े विवाद और गठबंधन में खटपट की अटकलों के बीच पीएम मोदी, एनडीए नेताओं और सम्राट चौधरी के रुख ने सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं पर विराम लगाने और सरकार की उपलब्धियां गिनाने का काम किया.

नीतीश सेतु के उद्घाटन अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्राट चौधरी सरकार की विकास योजनाओं की सराहना की और सम्राट-निशांत की जोड़ी को मंच से समर्थन देकर सत्ता परिवर्तन की अटकलों को शांत किया. सम्राट चौधरी ने तस्वीर विवाद पर जवाब देते हुए 34 हजार करोड़ की परियोजनाओं के लिए आभार जताया और विपक्ष पर निशाना साधा, जबकि विश्लेषकों ने इस दौरे की टाइमिंग को गठबंधन के लिहाज से अहम माना.

सम्राट सरकार को मिला मंच से सर्टिफिकेट

नीतीश सेतु के लोकार्पण के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्राट सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए दो लाख करोड़ रुपये के निवेश, गया में 6,000 करोड़ रुपये की स्टील परियोजना, 11 हजार नए नलकूप और गांवों में 12 घंटे बिजली का जिक्र किया. इसके अलावा एक साल में 200 से अधिक नए डिग्री कॉलेज, मां सीता महिला विश्वविद्यालय को मंजूरी, 42 लाख पक्के मकान और 11 लाख नए मकानों की योजना, 75 लाख किसानों को सहायता, 50 हजार ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाने और गन्ना प्रोत्साहन नीति जैसी बातों का उल्लेख कर उन्होंने सरकार के कामकाज को मजबूती दी.

सम्राट-निशांत की जोड़ी पर एकजुटता का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को गले लगाया और मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, राजीव रंजन तथा संजय झा सहित एनडीए नेताओं को अहमियत दी. विजय चौधरी, संजय झा और उमेश कुशवाहा जैसे नेताओं ने भी मंच से सम्राट और निशांत की जोड़ी का जिक्र कर उन अटकलों को खारिज किया जिनमें दोनों के बीच दरार और सरकार बदलने की बातें कही जा रही थीं.

सम्राट की डिप्लोमेसी और दौरे की टाइमिंग

सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर विवाद पर कहा कि पूरा पुल ही नीतीशमय कर दिया गया है और प्रोटोकॉल न समझने वाले तस्वीर का मुद्दा उठा रहे हैं. उन्होंने 34 हजार करोड़ की परियोजनाओं के लिए पीएम का आभार जताया, 2037 तक समृद्ध बिहार व 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा और विपक्ष पर हमला बोला, जबकि वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क के अनुसार जदयू की नाराजगी व सियासी अटकलों के बीच पीएम के दौरे की टाइमिंग बेहद अहम रही.

यह भी पढ़ें-​बोले सो निहाल के जयकारों के साथ 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism