Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उद्घाटन के बाद नीतीश सेतु पर हंगामा से गरमाई सियासत, पोस्टर फाड़ने के VIRAL VIDEO पर भड़की बीजेपी

नीतीश सेतु पर हंगामे और पीएम मोदी, नीतीश कुमार व BJP के पोस्टर फाड़े जाने का वीडियो वायरल होने से बिहार में सियासत गरमा गई है. वीडियो में तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के समर्थन में नारे भी दिख रहे हैं.

Viral Video Of Ruckus On Nitish Setu PM Modi Nitish Slogans Raised For Tejashwi Yadav

Bihar Politics: बिहार के चर्चित नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुल पर हंगामे और तोड़फोड़ के दृश्य दिख रहे हैं. रविवार को सामने आए इस वीडियो में कुछ लोग पीएम मोदी, बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर फाड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के समर्थन में नारेबाजी भी सुनी जा रही है. हालांकि, यह वीडियो उद्घाटन से पहले का बताया जा रहा है, लेकिन इसके वायरल होने से बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है.

40 मिनट तक हंगामा, फिर पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि गंगा नदी पर बने इस सेतु पर सैकड़ों की संख्या में लोग जुटे और करीब 40 मिनट तक वहां हंगामा व अफरातफरी का माहौल रहा. वायरल फुटेज में दिख रहा है कि कुछ लोग पुल पर दौड़ रहे हैं, चिल्ला रहे हैं, गाली-गलौज कर रहे हैं और किनारे लगे बैनर-पोस्टरों को फाड़ रहे हैं.

दावा है कि शुरुआत में प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी, लेकिन बाद में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा.

BJP का राजद पर हमला, गरमाई सियासत

इस वीडियो के सामने आने के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं. बीजेपी की ओर से दावा किया गया है कि राजद समर्थकों ने ही पोस्टर फाड़े और नारेबाजी की.

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि राजद के लोगों ने नीतीश सेतु के उद्घाटन के बाद पोस्टर फाड़े और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाए. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद विघटन और तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है, जबकि बिहार की जनता पुल और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दे रही है.

यह भी पढ़ें: BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism