Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया।

Dhruv Rathee NBW: दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. विकास पांडे की शिकायत पर कोर्ट ने यह कार्रवाई की है. मामला ध्रुव राठी के वीडियो ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2’ से जुड़ा है.

Dhruv Rathee Non Bailable Warrant

Dhruv Rathee Non Bailable Warrant

Edited by Swati Pandey

Dhruv Rathee NBW: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उनके खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में गैर जमानती वारंट (NBW) जारी किया है. यह मामला विकास पांडे की ओर से दायर शिकायत से जुड़ा है. न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन की अदालत ने इससे पहले भी ध्रुव राठी के खिलाफ वारंट जारी किए थे, लेकिन उनकी तामील नहीं हो सकी थी. अब कोर्ट ने नया वारंट गुरुग्राम के पते पर भेजने का निर्देश दिया है.

पहले जारी हुए जमानती वारंट की नहीं हो सकी तामील

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि 17 अक्टूबर और 31 अक्टूबर को जारी किए गए जमानती वारंट की तामील नहीं हो पाई थी. जांच में सामने आया कि पिछला वारंट ऑस्ट्रिया के गलत पते पर भेज दिया गया था. इसके बाद अदालत ने निर्देश दिया कि अब वारंट ध्रुव राठी के गुरुग्राम स्थित पते पर भेजा जाए. हालांकि, वारंट से जुड़ी जानकारी सामने आने से पहले ही ध्रुव राठी भारत छोड़ चुके थे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह सवाल भी उठाया कि अब इस मामले में जल्दबाजी करने का क्या औचित्य है.

‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2’ वीडियो से जुड़ा है मामला

यह पूरा मामला ध्रुव राठी के चर्चित वीडियो ‘बीजेपी आईटी सेल पार्ट 2’ से जुड़ा है. शिकायतकर्ता विकास पांडे का आरोप है कि इस वीडियो में उनके खिलाफ बीजेपी आईटी सेल से जुड़े होने और 50 लाख रुपये देने की पेशकश करने जैसे आरोप लगाए गए थे. शिकायतकर्ता ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया था. उनका कहना है कि वीडियो में लगाए गए आरोपों से उनकी व्यक्तिगत और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. इसी आधार पर उन्होंने ध्रुव राठी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी.

2019 में भी जारी हुआ था समन

इस मामले में साकेत कोर्ट ने जुलाई 2019 में भी ध्रुव राठी के खिलाफ समन जारी किया था. हालांकि, कई वर्षों तक समन की तामील नहीं हो सकी. शिकायतकर्ता की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया था कि ध्रुव राठी मुख्य रूप से विदेश में रहते हैं, जिसके कारण उन्हें समन पहुंचाने में परेशानी हो रही है. शिकायतकर्ता ने गुरुग्राम में उनके आधिकारिक आवास की जानकारी भी अदालत को दी थी. अब अदालत ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए 3 दिसंबर की तारीख तय की है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism