Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ भारत-नेपाल मैत्री का नया अध्याय: पीएम मोदी और पीएम बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी; जानें टाइम और कोच डिटेल

Ayodhya Janakpur Saryu Kamla Express: पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा दी है. 28 नवंबर से इसमें आम यात्री सफर कर सकेंगे. जानें रूट, 10 स्टेशन और टाइम-टेबल

Saryu Kamla Express Ayodhya to Janakpur Dham train route timetable PM Modi Balen Shah

Ayodhya Janakpur Saryu Kamla Express: प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम (नेपाल) के बीच सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को सोमवार, 23 नवंबर को एक ऐतिहासिक सौगात मिली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर पहली सीधी रेल सेवा ‘सरयू-कमला एक्सप्रेस’ का शुभारंभ किया. इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भारत और नेपाल के बीच सड़क, रेल और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया.

उद्घाटन के पहले दिन इस विशेष ट्रेन में 1,158 यात्री सवार हुए. आम श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए इस ट्रेन का नियमित संचालन आगामी 28 नवंबर से शुरू होगा, जिससे दोनों देशों के बीच पब्लिक ट्रांसपोर्ट और धार्मिक पर्यटन की सुविधाएं बेहद सुगम हो जाएंगी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया एकता का प्रतीक (CM Yogi ON Saryu Kamla Express)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस नई रेल सेवा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस के शुरू होने से अयोध्या और मिथिला के बीच सदियों पुराना सांस्कृतिक रिश्ता एक बार फिर मजबूत हुआ है. उन्होंने कहा कि-

‘अब नेपाल के श्रद्धालु आसानी से भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या आ सकेंगे, जबकि भारतीय श्रद्धालु माता जानकी की पूजा-अर्चना के लिए सीधे जनकपुर धाम पहुंच सकेंगे.’

10 स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन (PM Modi Balen Shah flag off Saryu Kamla Express)

अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम के बीच की कुल दूरी लगभग 604 किलोमीटर है, जिसे यह ट्रेन करीब 18 घंटे में पूरा करेगी. यात्रियों को रास्ते में ट्रेन बदलने की आवश्यकता नहीं होगी. भारत की सीमा में इसका अंतिम स्टेशन जयनगर होगा, जिसके बाद यह सीधे नेपाल के जनकपुर धाम में रुकेगी.

10 प्रमुख स्टेशन (Saryu Kamla Express route 10 stations)

अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो (दरभंगा), मधुबनी और जयनगर.

सरयू-कमला एक्सप्रेस की समय सारिणी (Saryu Kamla Express Timetable)

यह रेल सेवा सप्ताह में एक दिन दोनों दिशाओं से संचालित होगी. अयोध्या कैंट से यह प्रत्येक सोमवार और जनकपुर धाम से प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी. यह गाड़ी संख्या 15596 (अयोध्या कैंट से जनकपुर धाम) और गाड़ी संख्या 15595 (जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट) के रूप में चलेगी.

  • प्रस्थान: प्रत्येक सोमवार, शाम 5:50 बजे (अयोध्या कैंट) से और प्रत्येक शनिवार, दोपहर 1:10 बजे (नेपाली समय, जनकपुर)
  • गंतव्य: मंगलवार, दोपहर 12:40 बजे (नेपाली समय, जनकपुर धाम) से रविवार, सुबह 8:10 बजे (अयोध्या कैंट) से
  • प्रमुख स्टेशन: जयनगर, मधुबनी, शीशो, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर

17 आधुनिक LHB कोच से लैस होगी ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस का संचालन आधुनिक 17 कोच वाले एलएचबी (LHB) रैक के साथ किया जाएगा. फिलहाल रेलवे की ओर से इसका आधिकारिक किराया घोषित नहीं किया गया है, लेकिन कोच और बर्थ की व्यवस्था तय कर दी गई है.

  • एसी द्वितीय श्रेणी (2AC): 2 कोच (प्रत्येक में 52 बर्थ)
  • एसी तृतीय श्रेणी (3AC): 3 कोच (प्रत्येक में 72 बर्थ)
  • एसी तृतीय श्रेणी इकोनॉमी (3E): 3 कोच (प्रत्येक में 80 बर्थ)
  • स्लीपर श्रेणी (SL): 7 कोच (प्रत्येक में 80 बर्थ)
  • अन्य कोच: 1 एलएसएलआरडी (LSLRD – 38 सीटें) और 1 एलडब्ल्यूएलआरआरएम (LWLRRM – विद्युत उत्पादन के लिए).

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में रिपीट होगा बिहार? धीरेंद्र शास्त्री के स्ट्राइक रेट ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन; जानें पूरा गणित

सीमा पार व्यापार को मिलेगा नया आयाम (Saryu Kamla Express India Nepal first train)

अयोध्या और जनकपुर धाम के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होने से ‘रामायण सर्किट’ के तहत धार्मिक पर्यटन को बड़ी गति मिलेगी. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में स्थानीय व्यापार, आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. यह ट्रेन भारत-नेपाल मैत्री और आपसी विश्वास की एक मजबूत कड़ी साबित होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism