Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

103 दिन बाद अचानक बुलाया विशेष सत्र, क्या है सरकार का इरादा? जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाई है. यह बैठक मानसून सत्र के स्थगन के 103 दिन बाद बुलाई गई है. जानिए क्या है सरकार का प्लान और शेड्यूल?

Why Govt Called Parliament Special Session Loksabha Rajyasabha PM Modi Amit Shah Plan Om Birla

Parliament Special Session: केंद्र सरकार ने संसद के दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर इस संबंध में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार ने राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष से दोनों सदनों की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है, ताकि जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जा सके.

किस तारीख को होगी किस सदन की बैठक? (Parliament Special Session Schedule)

राज्यसभा की बैठक 30 नवंबर को और लोकसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी. दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक समाप्त होने की संभावना जताई गई है.

इन जुड़े विधेयक को लेकर अटकलें (Parliament Special Session Plan)

इस बैठक के बुलाए जाने के साथ ही राजनीतिक और संसदीय गलियारों में महिला आरक्षण कानून को लागू करने के लिए परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा तेज हो गई है. इससे पहले भी इस विषय को लेकर संसद का विशेष या विस्तारित सत्र बुलाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं.

ऐसे में दोनों सदनों की एक-एक दिन की बैठक को इस संभावित विधेयक से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि सरकार की ओर से अभी तक बैठक के आधिकारिक एजेंडे में इस विधेयक को शामिल करने की पुष्टि नहीं की गई है.

औपचारिक रूप से समाप्त नहीं हुआ था मानसून सत्र

उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई को प्रारंभ हुआ था और 13 अगस्त को लोकसभा तथा राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी. इसके 103 दिन बीत जाने के बाद भी बुधवार रात तक मानसून सत्र का औपचारिक समापन (सत्रावसान) नहीं हुआ था. इससे पहले वर्ष 2008 में संसद का सत्र 87 दिनों तक बिना औपचारिक समापन के जारी रहा था.

ये भी पढ़ें: पुरुष कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! मिलेगी 15 दिन की छुट्टी, जानिए क्या है CM विजय की शर्त?

जरूरी विधायी और सरकारी कार्यों को पूरा करने के उद्देश्य से बुलाई गई यह एक-एक दिन की बैठक संसदीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आगामी दिनों में सरकार द्वारा जारी होने वाले आधिकारिक एजेंडे से यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस दौरान कौन-कौन से प्रमुख विधेयक और सरकारी प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे जाएंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism