Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है.

FSSAI Approves Prosecution Against Bisleri Over Water Sample Bromate And PAH Findings Company Claims Issue Limited To Single Batch

FSSAI Approves Prosecution Against Bisleri

Bisleri Water Sample Failed FSSAI Test Update: देश की सबसे बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल (Bisleri International) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गोवा प्लांट के बाद अब पश्चिम बंगाल स्थित प्लांट से लिया गया बिसलेरी का पानी भी भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के एक और लैब टेस्ट में फेल हो गया है.

इस नए खुलासे और गंभीर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए FSSAI ने कंपनी के खिलाफ एक बार फिर मुकदमा (प्रॉसिक्यूशन) चलाने की मंजूरी दे दी है.

पानी में मिला ‘कोलीफॉर्म बैक्टीरिया’

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, FSSAI ने यह सैंपल पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के तेलीपारा स्थित प्लांट से एकत्र किया था. लैब जांच में इस पानी में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया (Coliform Bacteria) पॉजिटिव पाया गया है…विशेषज्ञों के अनुसार यह खतरनाक बैक्टीरिया आमतौर पर सीवेज लीक या डैमेज पाइपों के जरिए पानी की सप्लाई में पहुंचता है.

मामले की गंभीरता को समझते हुए प्राइमरी और रेफरल दोनों लैबोरेटरी में बैक्टीरिया की पुष्टि होने के बाद FSSAI ने तत्काल प्रभाव से संबंधित बैच नंबर PB 201 की बिक्री पर रोक लगा दी है.

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार परिसीमन को तैयार… 815 सांसद होंगे तो कितना बढ़ेगा खर्च? जानें सैलरी, भत्ते, घर सबका हिसाब

गोवा प्लांट पर भी गिरी थी गाज

गौरतलब है कि बिसलेरी के खिलाफ FSSAI का यह लगातार दूसरा बड़ा एक्शन है; इससे पहले रविवार को गोवा प्लांट का सैंपल फेल होने के बाद भी प्राधिकरण ने कानूनी कार्रवाई को मंजूरी दी थी (जहां जांच में ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन यानी PAH तय सीमा से अधिक पाए गए थे). लगातार दो प्लांट्स के सैंपल फेल होने के बाद अब फूड रेगुलेटर ने देशभर में बोतलबंद पेयजल की जांच का दायरा बढ़ा दिया है.

इसको लेकर FSSAI के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रजित पुनहानी ने बताया कि देशभर से पानी के नमूने जुटाए जा रहे हैं और नेटवर्क बड़ा होने के कारण इनकी जांच रिपोर्ट आने में एक से दो महीने लग सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism