Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट; जानें 30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: मौसम विभाग ने 30 नवंबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में सुबह घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, यूपी में 1 दिसंबर और हरियाणा-दिल्ली में 2 दिसंबर तक कोहरे का असर रह सकता है.

Weather Update 30 November Fog Alert India

Weather Update 30 November Fog Alert India

Weather Update: उत्तर भारत में ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट के साथ लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है. इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने 30 नवंबर के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है.

दिल्ली-NCR में सुबह छाएगा कोहरा, 26 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 30 नवंबर की सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा भी छाने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी. दोपहर में इनकी गति बढ़कर 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है. IMD ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में 1 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी दी है. कोहरे के कारण दृश्यता कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह और रात की ठंड बढ़ सकती है.

बिहार, झारखंड, राजस्थान और MP में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार और झारखंड में उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा. वहीं, राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. रात के तापमान में गिरावट के चलते सर्दी बढ़ने लगी है. मध्य प्रदेश में भी मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है. हालांकि, शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.

इन राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा छा सकता है. इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी पंजाब में 2 दिसंबर तक बहुत घने कोहरे की आशंका जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है. ऐसे में सुबह सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. खासकर हाईवे पर वाहन चलाते समय धीमी गति रखें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism