Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: यूपी में भारी बारिश और ओलावृष्टि, गेहूं के साथ अन्य फसलें हुईं बर्बाद, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

UP News: मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सो में 25 मार्च तक भारी बारिश होते रहने की सम्भावना जताई है. इसके साथ ही सोमवार को कई हिस्सों में ओले पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है.

UP News

भारी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई गेहूं की फसलें

Edited by Nitish Pandey

UP News: उत्तर प्रदेश में रविवार को भी मौसम खराब रहा. पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश और ओलावृष्टि से लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है. खेतों में कटने के लिए खड़ी गेहूं की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं. आकाशीय बिजली गिरने से पूर्वांचल और बुंदेलखंड में 6 लोगों की जान जाने की भी सूचना सामने आ रही है. इसके साथ ही सरसों, चना, मटर आदि की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीर खींच गई है.

बता दें कि पिछले कई दिनों से प्रदेश के ललितपुर, अमेठी, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बनारस, उन्नाव, कानपुर, हरदोई सहित तमाम जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है. ललितपुर पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश, तेज हवाओं के साथ ही हुई ओलावृष्टि के कारण फसलें चौपट हो गई हैं.

अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से किसानों पर आफत आ गई है. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करें. ओलावृष्टि से पांच लोगों को चोटें भी आई हैं. किसानों ने भारी संख्या में कलेक्टर परिसर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी फसलों का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाएगा.

पढ़ें इसे भी- UP News:मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सो में 25 मार्च तक भारी बारिश होते रहने की सम्भावना जताई है. इसी के साथ सोमवार को कई हिस्सों में ओले पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है.

इसके साथ ही बारिश की वजह से गेहूं, सरसों, मसूर व मटर की फसल को नुकसान की संभावना जताई जा रही है. कुशीनगर जिले में तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से लगभग दो हजार एकड़ गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है. दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

हमीरपुर और महोबा में भी तेज बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. खेतों में फसलें बिछ सी गईं हैं. खेत, खलिहान से लेकर गांव की गलियों तक में पानी भरा हुआ है. बिजली गिरने से हमीरपुर के खंडेहा में एक किसान की मौत हो गई.

वहीं, महोबा के गहरा गांव में पेड़ के नीचे खड़ी महिला के ऊपर बिजली गिर गई. अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. यहां किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है तो वहीं इसी तरह अन्य जिलों के जिलाधिकारियों को शासन स्तर पर निर्देश दे दिया गया है कि जिस जिले में जितना नुकसान हुआ हो, उसकी रिपोर्ट तैयार की जाए. सभी किसानों को मुआवजा दिया जाएगा.

बदायूं जिले में बारिश हो रही है, लेकिन किसानों की फसल क़ो नुकसान अभी तक नही हुआ है, लेकिन बारिश क़ो लेकर किसान परेशान जरूर दिखाई दे रहे हैं. किसानों का मानना अगर इस बारिश के साथ तेज हवाएं चलती हैं तो जरूर फसल क़ो भारी नुकसान होगा. जिले में सुबह से हो रही रुक-रुक बारिश से किसानों के चेहरे पर मायूसी साफ देखी जा सकती है.

25 मार्च तक भारी बारिश होते रहने की है सम्भावना

उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सो में 25 मार्च तक भारी बारिश होते रहने की सम्भावना जताई है. इसके साथ ही सोमवार को कई हिस्सों में ओले पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital