Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Umesh Pal Murder Case: अतीक के करीबी हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली, फरार अब्दुल कवि पर इनाम अब एक लाख

Prayagraj News:उमेश पाल हत्याकांड में लगातार कार्रवाई कर रही यूपी पुलिस ने फतेहपुर में 25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लिया है.

हिस्ट्रीशीटर जर्रार अहमद

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल की हत्या के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही यूपी व प्रयागराज पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. हत्याकांड में फरार चल रहे माफिया अतीक के करीबी हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. इससे हिस्ट्रीशीटर के पैर पर गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी ओर पुलिस ने मामले में फरार चल रहे अब्दुल कवि पर इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया है. अभी तक उस पर 50 हजार का इनाम था.

25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर जर्रार अहमद और फतेहपुर पुलिस के बीच कल देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें जर्रार के पैर पर गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से पुलिस ने राइफल व जिंदा कारतूस बरामद किया है. एसपी राजेश कुमार सिंह के मुताबिक मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रशीटर,उसके बड़े भाई और उसके पिता का अतीक के घर आना जाना था. मुठभेड़ फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव के जंगल में हुई. इसमें खखरेरु पुलिस व स्वाट टीम को बड़ी सफलता मिली है.

पढ़े इसे भी-Umesh Pal Murder Case: अतीक अहमद को सड़क के रास्ते गुजरात से लाने की तैयारी, साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस की टीम

राजू पाल हत्याकांड का आरोपी है अब्दुल कवि

दूसरी ओर कौशाम्बी से खबर सामने आ रही है कि 18 साल से फरार अब्दुल कवि के ऊपर पुलिस ने इनाम बढ़ा दिया है. इनाम 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है. अब्दुल कवि के भाई अब्दुल वली पर भी 10 हजार का इनाम घोषित है. अब्दुल कवि के ससुराल कटैया में घण्टों पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है. मौके से पुलिस ने लाइसेंसी राइफल, बंदूक, कारतूस एवं चापण बरामद किया है इसी के साथ पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है.

अब्दुल कवि राजू पाल हत्याकांड का आरोपी है और अतीक का खास बताया जाता है. राजू पाल बसपा के विधायक थे और इनकी हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उमेश की पत्नी ने अतीक अहमद सहित उसकी पत्नी, बेटे, भाई सहित कई गुर्गों पर मामला दर्ज कराया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital