Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव में आरक्षण सूची जारी, देखिए कौन सी सीट किसके लिए हुई रिजर्व

UP Nagar Nikay Chunav Reservation List 2023 : उत्तर प्रदेश नगर निकाय में आरक्षण का ऐलान हो गया है. ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नगर निगम नगरपालिकाओं का आरक्षण घोषित किया.

UP Nikay Chunav 2023

प्रतीकात्मक तस्वीर

Edited by Nitish Pandey

UP Nikay Chunav: यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए दोबारा आरक्षण का ऐलान गुरुवार को हो गया है. ओबीसी आरक्षण संबंधी संशोधन का अध्यादेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा पारित होने के बाद नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस कर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में आरक्षण की अनंतिम सूची जारी की. साथ ही एक हफ्ते में आपत्ति देने का प्रस्ताव भी दिया.

आरक्षण सूची के अनुसार, लखनऊ नगर निगम सीट महिला घोषित किया गया है. इसके अलावा आगरा नगर निगम की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है. वहीं, झांसी नगर निगम सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है. जबकि शाहजहांपुर नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग महिला के रिजर्व किया गया है.

ऐसे ही फिरोजाबाद नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर नगर निगम सीट को पिछड़ा वर्ग के लिए घोषित किया गया है. वहीं, मेरठ नगर निगम सीट पिछड़ा वर्ग घोषित हुई है. इसके साथ ही कानपुर नगर निगम सीट महिला घोषित हुई है.

-गाजियाबाद नगर निगम सीट महिला घोषित

-वाराणसी, प्रयागराज नगर निगम अनारक्षित

-अलीगढ़, बरेली नगर निगम अनारक्षित घोषित

-मुरादाबाद, गोरखपुर नगर निगम अनारक्षित घोषित

-अयोध्या, मथुरा वृंदावन नगर निगम अनारक्षित

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव को लेकर आज जारी होगा नोटिफिकेशन, मंत्री एके शर्मा बोले- नियमानुसार दिया जाएगा आरक्षण

मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. 6 अप्रैल तक आपत्तियां दी जा सकती हैं. यूपी में 762 नगर निकाय हैं. नगर पालिका सिसवा नगर पंचायत भानपुर को अलग रखते हुए लिस्ट जारी हुई है. नगर विकास विभाग के मंत्री ने कहा कि कोर्ट में हमने कहा था कि बिना ओबीसी आरक्षण के हम लोग चुनाव नहीं कराना चाहते हैं. कोर्ट ने हमारी बात मानी और आदेश जारी किया, जिसके बाद आज लिस्ट जारी की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital