Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कम्प

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सामने आ रही इस घटना ने इलाके को दहला दिया है. एसपी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

मौके पर रोते बिलखते परिजन और जमा भीड़

UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां एक प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी मौत के घाट उतार लिया. इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है व घटना की वजह का पुलिस पता लगाने में जुटी है.

घटना सुल्तानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बबुआन गांव से सामने आई है. यहां हनुमान प्रजापति के 27 वर्षीय बेटे गुड्डू प्रजापति गांव की ही एक युवती को पसंद करता था और वह भी गुड्डू को पसंद करती थी. पहले दोनों में दोस्ती हुई, फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और इसी बीच दोनों ने शादी करने की ठान ली, लेकिन दोनों के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. बताया जा रहा है कि गुड्डू पहले से ही शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी थे. इसी को लेकर परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे.

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav-2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने बांटना शुरू कर दिया टिकट, चुनाव आयोग ने 13 और पार्टियों को आवंटित किया चुनाव चिह्न

गुरुवार को अचानक गुड्ड़ू और उसकी प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुड्डू प्रजापति असलहा लेकर उसके पास पहुंच गया. थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो लोग हैरान रह गए. मौके पर पहुंचकर लोगों ने देखा तो प्रेमिका को गोली लगी थी और गुड्डू ने भी खुद को गोली मार ली थी. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ये खबर पूरे गांव में फैल गई और घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसी बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दे दी. आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसी के साथ पुलिस टीम घटना के बारे में ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है. बताया जा रहा है कि दोनों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस घटना की चर्चा पूरे गांव में हो रही है. वहीं इस पूरे मामले में लड़की पक्ष से कोई बयान सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि जल्द मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि, हलियापुर थाना क्षेत्र में प्रेमी की तरफ से प्रेमिका को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है. इसके बाद प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली. दोनों की मौके पर मौत हो चुकी है. गांव वालों का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे. पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital