Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पटना स्टेशन पर अश्लील फिल्म के बाद अब भागलपुर में LED स्क्रीन पर चलने लगा ‘डर्टी’ मैसेज, डिस्प्ले के सामने लगी भीड़

Bhagalpur: जानकारी के मुताबिक, एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे से ये विज्ञापन सुबह करीब 4 बजे तक चलता रहा लेकिन इसे हटाया नहीं गया.

bhagalpur

Bhagalpur: पटना रेलवे स्टेशन पर पिछले महीने टीवी विज्ञापन स्क्रीन पर अचानक से अश्लील फिल्म चलने लगी थी. इस घटना ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को शर्मसार कर दिया था. वहीं कुछ ऐसा ही मामला बिहार के ही भागलपुर में सामने आया है. यहां स्टेशन चौक स्थित एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर अश्लील मैसेज चलने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते डिस्प्ले के सामने भीड़ लग गई.

इसी बीच, किसी ने इसे रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और डिस्प्ले स्क्रीन से तुरंत अश्लील मैसेज को हटाया गया. जानकारी के मुताबिक, एलईडी डिस्प्ले स्क्रीन पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे से ये विज्ञापन सुबह करीब 4 बजे तक चलता रहा लेकिन इसे हटाया नहीं गया.

डिस्प्ले स्क्रीन पर चलता रहा डर्टी मैसेज

डिस्प्ले स्क्रीन पर चलने वाले मैसेज पर लिखा था- ‘कॉल गर्ल के लिए इस नंबर पर संपर्क करें.’ सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया. पहले बिजली सप्लाई काटी गई और इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को हटाया गया. जानकारी के मुताबिक, भागलपुर नगर निगम ने शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जीवन जागृति सोसायटी को ठेका दिया था. वहीं लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरुक करने के लिए शहर में कुछ स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाए गए हैं.

पुलिस ने दर्ज किया केस

सोसायटी के अध्यक्ष अजय कुमार के मुताबिक, कुछ लोगों ने सिस्टम को हैक कर लिया और बोर्ड पर अश्लील मैसेज चलने लगा. इस मामले में नजदीकी पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Video Viral: रेलवे स्टेशन पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म, हजारों यात्री हुए शर्मसार

पटना में रेलवे स्टेशन पर चलने लगी थी अश्लील फिल्म

पिछले महीने, पटना में ऐसा ही मामला आया था, जहां रेलवे स्टेशन पर टीवी विज्ञापन स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलते देख हर कोई हैरान रह गया था. इसके बाद तुरंत ही यात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस से की थी. वहीं स्टेशन की टीवी विज्ञापन स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital