Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

RIL ने पेश किये चौथी तिमाही के नतीजे, मुनाफे में 19 फीसदी का उछाल

कंपनी की आय मार्च तिमाही में 2.17 लाख करोड़ रुपए से घटकर 2.13 लाख करोड़ रुपए रह गई है. जबकि EBTIDA मार्जिन 16 से बढ़कर 18 फीसदी हो गया है

ril-result

प्रतीकात्मक तस्वीर

RIL Q4 RESULTS – मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने फाइनेशियल ईयर 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किये है. चौथी तिमाही में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किये हैं. नतीजों का ऐलान करते हुए कंपनी ने बताया है कि उन्हें चौथी तिमाही में मुनाफे में 19 फीसदी का इजाफा हुआ है. जिसके बाद अब कंपनी का मुनाफ 19,299 करोड़ रुपए हो गया है. इसी के साथ कंपनी ने बताया कि आखिरी तिमाही में कंपनी का EBITDA 1.5 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा का रहा, जो इस वित्त वर्ष के लिहाज से एक रिकॉर्ड है. 31 मार्च, 2023 को कंपनी का शुद्ध कर्ज़ 110,218 करोड़ रुपये ($ 13.4 billion) रहा, जो सालाना EBITDA से काफी कम है. यही कारण है कि चौथी तिमाही में कंपनी ने 19 फीसदी ज्‍यादा प्रॉफिट दर्ज किया है.

ये भी पढ़ेें- इस अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी के बजाय इस तरह से गोल्ड में करें निवेश, मिलेगा बढ़िया रिटर्न

चौथी तिमाही में परफार्मेंस-

QoQ बेसिस पर देखा जाए तो कंपनी की आय मार्च तिमाही में 2.17 लाख करोड़ रुपए से घटकर 2.13 लाख करोड़ रुपए रह गई है. जबकि EBTIDA मार्जिन 16 से बढ़कर 18 फीसदी हो गया है.

कंज्यूमर बिजनेस ने कराया फायदा-

रिलायंस का चौथी तिमाही में कुल राजस्‍व 2,39,082 करोड़ रुपये रहा, अगर इसकी  तुलना पिछले वित्त वर्श से करें  तो ये 2.8 फीसदी ज्‍यादा है. रिलायंस के आंकड़ों में ये बदलाव कन्ज़्यूमर बिज़नेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर आया है. रिलायंस रिटेल ने इस वित्त वर्ष पहले से कही ज्यादा स्टोर खोले हैं . इस साल कंपनी ने 3,300 ने स्टोर खोले हैं. इस तरह रिलायंस रिटेल का कुल क्षेत्रफल 6 करोड़ 56 लाख वर्गफ़ीट हो गया है. चौथी तिमाही का कन्सॉलिडेटेड EBITDA सालाना आधार पर 21.9% बढ़कर ₹41,389 करोड़ पहुंच गया. टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड लाभ सालाना आधार पर 18.3% फीसदी बढ़कर ₹21,327 करोड़ हो गया.

चौथी तिमाही में ऑयल एंड गैसे बिजनेस में भी कंपनी को काफी फायदा हुआ है. आखिरी तिमाही में कंपनी को ऑयल एंड गैस से होने वाले रेवेन्यू भी 4474 करोड़ रुपए से बढ़कर 4556 करोड़ रुपए हो गया है.

कंपनी के  चेयरमैन मुकेश धीरूभी अंबानी ने नतीजे पेश करने के बाद कहा कि कंपनी के नए प्रयासों से भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है. इसके साथ ही उन्होने कंपनी के भविष्य के प्लान्स के बारे में भी बात की. जिसमें रिलायंस की फाइनेंशियल सर्विसेज के डीमर्जर योजनाका जिक्र मुख्यतौर पर किया गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital