Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ram Mandir: “22 जनवरी 2024 को गर्भगृह में नहीं होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा”, चंपत राय बोले- ‘फैलाई जा रही है अफवाह’

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने हाल ही में प्राण प्रतिष्ठा की तिथि 22 जनवरी 2024 तय होने की जानकारी दी थी और कहा था कि इसी दिन रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होंगे.

RAM MANDIR
Edited by Nitish Pandey

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में जहां एक ओर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर को अंतिम रूप दिया जा रहा है और भक्त इसके जल्द से जल्द तैयार होने की आस लगाए बैठे हैं. वहीं अब मंदिर में होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस मामले में एक बयान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना की ओर से आया था कि 22 जनवरी 2024 को गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी तो वहीं अब अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह अफवाह है.

रामलला ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की तारीख पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 22 जनवरी 2024 की तारीख एक अफवाह है. ये जनता को भ्रमित करने का प्रयास है और ये काम मीडिया कर रही है. उन्होंने कहा कि मीडिया में अखबार में जो 22 तारीख की खबर चली है वह मीडिया के द्वारा फैलाई गयी अफवाह है और ये जनता को भ्रमित करने का प्रयास है. हालांकि उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा कब होगी, व सही तारीख की खुलासा नहीं किया. उन्होंने लोगों को सन्देश देते हुए कहा कि जनता सुखी रहे उनका परिवार सुखी रहे. लोग अयोध्या दर्शन करने आएं. रामलला का दर्शन करने आए और नए बन रहे मंदिर का दर्शन करने आएं. उन्होंने कहा कि लोग हिल स्टेशन पर जाने के बजाए रामलला के दर्शन को आएं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर के गर्भ गृह में कब होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा? यूपी के मंत्री ने बताई तारीख

मालूम हो कि 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था. इसके बाद 5 फरवरी 2020 को ट्रस्ट का गठन हुआ और इसके बाद 25 मार्च 2020 को रामलला को अस्थायी मंदिर में शिफ्ट किया गया. तो 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूमि पूजन किया. 1 जून 2022 को गर्भगृह निर्माण शुरू हुआ. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राम मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर शेयर कर भक्तों को जानकारी दी थी कि श्री राम लला का दिव्य मंदिर अब आकार लेता दिखाई दे रहा है. मंदिर निर्माण कार्य में अब छत की ढलाई का कार्य शुरू हो गया है.

ट्विट कर ये जानकारी दी थी सुरेश खन्ना ने

बता दें कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 28 अप्रैल को एक अखबार की जानकारी शेयर करते हुए ट्विट किया कि, “22 जनवरी को गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा. जय श्री राम.” बता दें कि हाल ही में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में हुई थी. यह बैठ श्री राम जन्मभूमि परिसर में हुई थी, जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्रा के अलावा कार्यदाई संस्था के इंजीनियर भी मौजूद रहे थे. राम मंदिर निर्माण की प्रगति और भगवान राम लला की अचल मूर्ति को लेकर बैठक में चर्चा हुई थी तो वहीं दावा किया जा रहा है कि यहीं पर 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा किए जाने की जानकारी सामने आई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital