Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Twitter को मिलने वाला है नया CEO, Elon Musk के ऐलान के बाद शेयरों में गिरावट

सीईओ बदलने की खबर को शेयर मार्केट में अच्छा रिस्पॉंस नहीं मिला है और ट्विटर के शेयरों में गिरावट देखी गई. मस्क के ऐलान के बाद टेस्ला के शेयरों मे 2 फीसदी की तेज गिरावट देखी गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर

NEW TWITTER CEO : ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ( TWITTER CEO ELON MUSK ) ने ट्विटर के नए सीईओ मिलने का ऐलान किया है . मस्क ने पने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि वो माइक्रो ब्लॉकिंग कंपनी Twitter के CEO का पद छोड़ रहे हैं. साथ ही उन्होंने कंपनी के नए CEO के बारे बताते हे लिखा कि नई सीईओ करीब 6 हफ्तों में CEO का पद संभाल लेंगी. मस्क के ट्वीट से ये साफ है कि ट्विटर की कमान अब किसी महिला के हाथों में होगी. हालांकि उन्होने अभी तक नाम का खुलासा नहीं किया है. सीईओ का पद छोड़ने के बाद एलन मस्क खुद कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और CTO की जिम्मेदारी संभालेगें.

ये भी पढ़ें-

FlipKart ने किया sale fee लेने का ऐलान, कस्टमर्स को नहीं रास आई बात

ट्विटर को नहीं दे पा रहे थे वक्त –

हालांकि ट्विटर के सीईओ बदलने की खबर को शेयर मार्केट में अच्छा रिस्पॉंस नहीं मिला है और ट्विटर के शेयरों में गिरावट देखी गई. मस्क के ऐलान के बाद टेस्ला के शेयरों मे 2 फीसदी की तेज गिरावट देखी गई. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ट्विटर के सीईओ बनने के बाद Elon Musk ने कोर्ट में कहा था कि वह ट्विटर को कम टाइम दे पा रहे हैं और वो ट्विटर को चलाने के लिए किसी को खोज रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने दिसंबर में ट्विटर पर एक पोल किया था कि क्या उन्हें ट्विटर के हेड का पद छोड़ देना चाहिए? इस पोल में 57.5% लोगों ने उनके पद छोड़ने के लिए वोट दिया था.

टेस्ला के निवेशकों को झटका-

आपको बता दें कि मस्क ट्विटर के साथ-साथ टेस्ला और स्पेस एक्स के भी सीईओ हैं. ट्विटर को खरीदने के बाद से टेस्ला के निवेशकों को चिंता थी कि ट्विटर चलाने के चक्कर में एलन मस्क कंपनी पर कम ध्यान दे रहे हैं. इसीलिए टेस्ला के बोर्ड ने सुनिश्चित किया कि मस्क ज्यादा से ज्यादा समय ऑटो कंपनी के लिए दें. एलन मस्क ने पिछले साल ही अक्टूबर में 44 अरब डॉलर में ट्विटर का टेकओवर किया था. टेकओवर करने के बाद उन्होंने ट्विटर के सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी की, जिसमें कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई आला अधिकारी भी शामिल रहे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital