Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

FY23 में भारत की GDP ग्रोथ रेट 7% से ज्यादा होने का अनुमान, लेकिन महंगाई से जंग रहेगी जारी: RBI

शक्तिकांता दास ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि ट्रेंड्स के मुताबिक अगर भारत की विकास दर 7 फीसदी से ज्यादा होती है तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए.

प्रतीकात्मक तस्वीर

RBI Governor on Growth Rate: पूरी दुनिया मंदी की वजह से लगातार घटती जा रही विकास दर से परेशान है लेकिन भारत को शानदार ग्रोथ रेट की उम्मीद है. RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने CII ( Confederation of Indian Industry) कार्यक्रम के दौरान भारत की ग्रोथ रेट FY23 में 7 फीसदी से ज्यादा रहने की बात कही है. शक्तिकांता दास ने कार्यक्रम के दौरान साफ शब्दों में कहा कि ट्रेंड्स के मुताबिक अगर भारत की विकास दर 7 फीसदी से ज्यादा होती है तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए लेकिन फिलहाल ये मानकर चलना चाहिए कि भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट वित्तीय वर्ष 2023 में 7 फीसदी रहेगी.

आपको मालूम हो कि स्टैटिक्स मिनिस्ट्री ने फरवरी महीने में दूसरा अनुमान जारी किया था. इस अनुमान में मंत्रालय ने देश की विकास दर के 7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था. 31 मई को मंत्रालय की तरफ से वित्तीय वर्ष 2023 की आखिरी तिमाही ( जनवरी-मार्च ) का पहला प्रोविजनल अनुमान जारी किया जाएगा. पूर्वानुमान को आदार मानें तो ग्रोथ रेट 5.1 रह सकता है.

ये भी पढ़ें- इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है एक और टेस्ला फैक्ट्री, खुद एलन मस्क ने किया ऐलान

महंगाई के खिलाफ जंग जारी –

इस कार्यक्रम के दौरान आरबीआई के गवर्नर ने महंगाई, ब्याज दरों और बैड लोन जैसे कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी. गवर्नर ने ब्याज दरों पर बोलते हुए कहा कि ब्याज दरों में बदलाव MPC हालात को देखकर करती है ये हमारे कंट्रोल में नहीं है. वहीं मई में महंगाई दर अप्रैल के मुकाबले कमजोर रहने की उम्मीद है लेकिन महंगाई के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है. ये चलती रहेगी. वहीं बैंकिंग सेक्टर के बारे में बात करते हुए दास ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय बैंकिंग सिस्टम की अच्छी है. इसके साथ ही गवर्नर ने कहा कि फाइनेंशियल सेक्टर की स्टेबिलिटी से ग्रोथ को सहारा मिल रहा है.

एग्री सेक्टर ग्रोथ से संतुष्ट-

शक्तिकांता दास ने कहा कि देश के सर्विस सेक्टर के अलावा एग्रीकल्चर सेक्टर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. हालांकि, एग्री सेक्टर के लिए अल नीनो चिंता का विषय बना हुआ है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest