Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोविड के लिए भारत के पहले इंट्रानैसल वैक्सीन को डीसीजीआई की मंजूरी

कोविड के लिए भारत के पहले इंट्रानैसल वैक्सीन को डीसीजीआई की मंजूरी

कोविड के लिए भारत के पहले इंट्रानैसल वैक्सीन को डीसीजीआई की मंजूरी

नई दिल्ली-कोविड की रोकथाम के लिए भारत के पहले इंट्रानैसल कोविड वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मिल गयी है।ये जानकारी देते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे ‘कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को एक उपलब्धि करार दिया.इसका निर्माण भारत बायोटेक ने किया है.
मंडाविया ने ट्वीट किया, “कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई को बड़ा बढ़ावा! भारत बायोटेक के सीएचएडी36-सार्स-सीओवी-एस कोविड-19 (चिंपांजी एडेनोवायरस वेक्टरेड) रीकॉम्बिनेंट नेजल वैक्सीन को सीडीएससीओ इंडिया द्वारा अनुमोदित किया गया है, जो आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित इस्तेमाल के लिए 18 प्लस आयु वर्ग में कोविड-19 के खिलाफ प्राथमिक टीकाकरण के लिए है।

बाद के ट्वीट में उन्होंने कहा, “यह कदम महामारी के खिलाफ हमारी सामूहिक लड़ाई को और मजबूत करेगा।”

उन्होंने कहा ये भी जोड़ा कि भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपने विज्ञान, अनुसंधान एवं विकास और मानव संसाधनों का इस्तेमाल किया है। विज्ञान आधारित दृष्टिकोण और सबके प्रयास से हम कोविड-19 को हराएंगे।”

–आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital