Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आत्मविश्वास से लबरेज हैं रविंद्र जडेजा, टी-20 विश्व कप से पहले कर सकते हैं टीम में वापसी

आत्मविश्वास से लबरेज हैं रविंद्र जडेजा, टी-20 विश्व कप से पहले कर सकते हैं टीम में वापसी

आत्मविश्वास से लबरेज हैं रविंद्र जडेजा, टी-20 विश्व कप से पहले कर सकते हैं टीम में वापसी

नई दिल्ली- दुबई में चल रहे एशिया कप में टीम इंडिया को ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा की कमी बेहद खल रही है. जडेजा बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज औऱ विस्फोटक बल्लेबाज तो है ही. साथ ही वो एक बेहतरीन फील्डर भी है. उनके मजबूत आर्म विकटों पर सटीक थ्रो के लिए जाने जाते है. जडेजा दाहिने घुटने में चोट के चलते एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. यह पहली बार नहीं है जब जडेजा का दाहिना घुटना उन्हे काफी परेशान कर रहा है. घुटने में समस्या के चलते जडेजा इसी साल जुलाई में वेस्टइंडीज के दौरे पर भी वनडे मैच में हिस्सा नही ले पाए थे. लेकिन उन्होने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम इंडिया और अपने फैंस को एक खुशखबरी  दी है.

आत्मविश्वास से लबरेज हैं रविंद्र जडेजा, टी-20 विश्व कप से पहले कर सकते हैं टीम में वापसी

टी-20 विश्व कप में जडेजा कर सकते हैं वापसी

घुटने की सफल सर्जरी की दी जानकारी

एशिया कप के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. यह भारत के दृष्टिकोण से काफी अहम होने वाली है क्योंकि इस सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है. टी-20 विश्व कप से पहले भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मैदान में वापसी कर सकते है. जडेजा ने आज इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने घुटने की सफल सर्जरी होने की जानकारी दी है. जडेजा ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा… मेरी सर्जरी सफल रही.  बीसीसीआई, मेरे साथी, सहयोगी स्टाफ, फिजियो, डॉक्टर और प्रशंसकों के समर्थन के लिए धन्यवाद. मैं जल्द क्रिकेट के मैदान पर वापसी करूंगा. आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद.

हालांकि जडेजा पूरी तरह से ठीक होकर कब मैदान में वापसी करेंगे यह अभी साफ नही है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड और कप्तान रोहित शर्मा चाहते हैं कि जडेजा टी-20 विश्व कप से पहले फिट होकर वापस टीम के साथ जुड़ जाएं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital