Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सिविल सेवा में बढ़ रही मुस्लिम युवाओं की भागीदारी, कश्मीर घाटी में भी चमके सितारे

संघ लोक सेवा आयोग 2022 का परीक्षा परिणाम बीते दिनों जारी किया गया. जिसमें एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारते हुए सफलता के परचम लहराए हैं.

संघ लोक सेवा आयोग 2022 का परीक्षा परिणाम बीते दिनों जारी किया गया. जिसमें एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारते हुए सफलता के परचम लहराए हैं. वहीं इस बार यूपीएससी की परीक्षा में 29 मुस्लिम अभ्यर्थियों का भी चनय हुआ है. जिसे एक सकारात्मक बदवाल के तौर पर देखा जा रहा है. साथ ही माना जा रहा है कि अब मुस्लिम समाज के युवा भी शिक्षा और करिअर को लेकर गंभीर हो चुके हैं. जिसका परिणाम यूपीएससी के रिजल्ट में साफ तौर से दिखाई दे रहा है. यूपीएससी की परीक्षा में जम्मू कश्मीर के युवाओं ने भी कामयाबी का झंडा बुलंद किया है. घाटी के चार मुस्लिम अभ्यर्थियों ने टॉप 100 में अपनी जगह बनाई है.

बात करें जम्मू कश्मीर की तो यहां पर कुल 16 मुस्लिम उम्मीदवारों ने यूपीएससी की परीक्षा पास की है. जिसमें 13 जम्मू और तीन उम्मीदवार कश्मीर के शामिल हैं. कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले के ब्रह्मगाम, दूरू के वसीम अहमद भट ने कड़ी मेहनत के दम पर सफलता के कीर्तिमान स्थापित किए हैं. वसीम अहमद भट ने सिविल सेवा की परीक्षा में सातवां स्थान हासिल किया है. इसके अलावा सोपोर के नावेद अहसान भट को 84वीं रैंक मिली है. वहीं श्रीनगर के सौरा के मनन भट ने 231वीं, जम्मू के थथर बनतलाब के मोहम्मद इरफान ने 476वीं, राजौरी की डॉ. इरम चौधरी ने 852वीं रैंक हासिल की है.

घाटी के युवाओं की सफलता उनके अथक प्रयासों का नतीजा है तो वहीं सरकार की तरफ से अल्पसंख्यक उम्मीदवारों को परीक्षा की तैयारी के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है. जिसके चलते 2016 से पहले सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों में मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी 2.5 प्रतिशत तक होती थी. जो अब तीन फीसदी तक पहुंच गई है.

घाटी के युवाओं को आईएएस शाह फैसल से काफी प्रेरणा मिली है. लेकिन शाह फैसल घाटी के पहले युवा नहीं थे, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा को पास कर कामयाबी का परचम लहराया. शाह फैसल से पहले मुहम्मद शफी पंडित पहले कश्मीरी थे, जिन्होंने आईएएस की परीक्षा पास की थी. इसके अलावा 1978 में इकबाल खांडे और उसके बाद 1982 में खुर्शीद अहमद गनी के अलावा 1993 में असगर समून ने संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा को पास की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital