Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Indian Air Force News: राफेल ने हिंद महासागर में किया शक्ति प्रदर्शन, चीन के छूटे पसीने

Indian Air Force News: भारतीय वायु सेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने छह घंटे से अधिक समय तक हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया.

Indian Air Force News: राफेल

Indian Air Force News: राफेल

Indian Air Force News: भारतीय वायु सेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने छह घंटे से अधिक समय तक हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया. इसे भारतीय वायुसेना की नई उपलब्धि बताया जा रहा है. भारतीय वायु सेना (IAF) ने मिशन को ऐसे समय में अंजाम दिया जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है. भारत की इस कामयाबी से चीन के पसीने छूट रहे हैं.

वायुसेना ने अपने ट्वीट में लिखा, ”भारतीय वायुसेना के राफेल विमान ने हिंद महासागर क्षेत्र में छह घंटे से अधिक समय तक लंबी दूरी के मिशन के लिए उड़ान भरी. विमान ने बिना रुके युद्धाभ्यास किया.

 

गौरतलब है कि भारत और चीन का संबंध हाल के सालों में अच्छा नहीं रहा है. जून 2020 में गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ भारतीय सेना की झड़प हो गई थी. इस घटना में भारत के 20 तो चीन के करीब 40 सैनिक शहीद हुए थे. हालांकि, चीन ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया. बता दें कि भारत और चीन के बीच यह करीब 45 सालों में पहला मौका था जब सैनिकों की मौत हुई.

वायुसेना ने युद्धाभ्यास के बारे में बताते हुए कहा कि जेट विमानों नने पू्र्वी सेक्टर के हासीमारा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरी, मिशन को अंजाम दिया और वापस बेस पर लौट आए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital