Bharat Express DD Free Dish

एक निबंध ऐसा भी: भाखड़ा नांगल बांध के सवाल पर बच्चे ने लिख डाला पूरा विश्व युद्ध, आखिर डैम से शुरू होते हुए कहां पहुंची कहानी?

सोशल मीडिया पर एक छात्र का अनोखा निबंध वायरल हो रहा है, जिसमें उसने ‘भाखड़ा नांगल बांध’ पर पूछे गए सवाल का बेहद अतरंगी जवाब दिया है. छात्र ने डैम से शुरुआत करके अपनी कहानी को पंजाब, सरदार पटेल, टाटा स्टील और विश्व युद्ध तक घुमा.

Ajab Gajab Student Writes Hilarious Creative Essay on Bhakra Nangal Dam Video Viral

AI IMAGE

Ajab Gajab: स्कूल के दिनों में एग्जाम में एक सवाल ऐसा जरूर ही आता है, जिसका जवाब हमें बिल्कुल ही नहीं आता. ऐसे में बस दो ही रास्ते बचते है या तो सवाल को छोड़ों या फिर सवाल के इर्द-गिर्द घुमते हुए बस कुछ लिख दिया जाए. ऐसे ही एक आंसर कॉपी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बच्चे से ‘भाखड़ा नांगल बांध’ के सवाल पर एक ऐसा निबंद लिखा की उसे पढ़कर मास्टर साहब तो दूर किसी का भी दिमाग चकरा जाए. सोशल मीडिया पर लोग इस बच्चे की गजब की क्रिएटिविटी के दीवाने हो गए हैं.

डैम से शुरू होकर लंदन और विश्व युद्ध तक की कहानी

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस मजेदार निबंध की शुरुआत तो बिल्कुल ठीक-ठाक हुई थी. छात्र ने पहली एक-दो लाइनों में भाखड़ा नांगल डैम और सतलुज नदी का जिक्र करते हुए सही जानकारी लिखी. लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आया जब बच्चे के पास संबंधित फैक्ट्स खत्म हुए. इसके बाद बच्चे ने अपनी कल्पना के घोड़े दौड़ा कर एक अनोखी कहानी रच दी.

इस रचना में कहानी नदी से मुड़कर सीधे पंजाब पहुंच जाती है. पंजाब से छात्र ने बात को घुमाते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल से जोड़ दिया. इसके बाद तो बच्चे ने जो ‘कनेक्टिंग द डॉट्स’ का खेल खेला, उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा. सरदार पटेल से बात टाटा स्टील पर गई, फिर लोहे पर आई, वहां से कहानी में चींटी और हाथी की एंट्री हुई. हद तो तब हो गई जब ये निबंध आगे बढ़ते-बढ़ते लंदन, दूसरे विश्व युद्ध और आपस की जूतम-पैजार तक पहुंच गया. सबसे मजेदार बात ये रही कि उसने हर नई लाइन को पिछली लाइन से किसी न किसी जुगाड़ के जरिए जोड़ रखा था.

खतरनाक एंडिंग: लौट के बुद्धु घर को आया

इस पूरे सतरंगी निबंध की सबसे अद्भुत बात इसका क्लाइमेक्स यानी अंत था. दुनिया भर के इतिहास और भूगोल की सैर कराने के बाद, छात्र ने आखिरी लाइनों में अपनी कहानी को वापस लाकर ‘भाखड़ा नांगल डैम’ पर ही लैंड करा दिया. यानी जहां से शुरू किया था, पूरी दुनिया घूमकर वहीं खत्म किया. सोशल मीडिया पर लोग इसे मजे लेते हुए ‘इन्फिनिट लूप एस्से’ कह रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि बिना रुके इतनी लंबी और घुमावदार कहानी बुनना हर किसी के बस की बात नहीं है.

‘सोने की खोज में मिला हीरा’

इस मजेदार आंसर शीट के वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘@thesocialbakaiti’ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कमेंट सेक्शन में तो हंसी के फव्वारे छूट रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘हम तो यूट्यूब पर सिर्फ सोना ढूंढने निकले थे, लेकिन हमें कोहिनूर हीरा मिल गया.’

वहीं किसी दूसरे यूजर ने कहा, ‘इस बच्चे को 6 में से 6 नंबर नहीं, बल्कि सीधे 60 नंबर मिलने चाहिए और इसे बिना परीक्षा के ही 12वीं पास घोषित कर देना चाहिए.’

AI भी फेल

कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया कि ‘ऐसा अतरंगी निबंध लिखना आजकल के चैटजीपीटी या एआई (AI) के बस की भी बात नहीं है.’ मजाक से इतर, कई लोग बच्चे के इस गजब के आत्मविश्वास की तारीफ भी कर रहे हैं कि कम से कम उसने हिम्मत नहीं हारी और अपनी सूझबूझ से पूरा पन्ना भर दिया.

ये भी पढ़ें: अदालत में चल रही थी सुनवाई, ड्यूटी छोड़ बगल के सरकारी चैंबर में रंगरेलियां बना रही थीं जज साहिबा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read