Bharat Express DD Free Dish

1 साल के बच्चे ने अपने दांतों से सांप को काटा, कर ​दिए दो टूक…वहीं पर हो गई कोबरा की मौत

Bihar News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में 1 साल के बच्‍चे गोविंदा ने खेल-खेल में सांप को पकड़कर काट लिया. सांप के दो टुकड़े हुए और मर गया. लेकिन गोविंदा पूरी तरह सुरक्षित है. पढिए हैरान करने वाली घटना…

Child Kills Cobra Snake: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां के मोहच्छी बनकटवा गांव में एक साल का बच्चा गोविंदा अपने घर में खेल रहा था, तभी उसने कोबरा सांप (Cobra Snake) को खिलौना समझकर पकड़ लिया और दांत से काट दिया. बच्चे के काटने से कोबरा की तत्काल मौत हो गई, जबकि गोविंदा पूरी तरह सुरक्षित है. इस घटना ने पूरे गांव में चर्चा का माहौल बना दिया है.

दांतों से सांप के कर दिए दो टुकड़े

गोविंदा की दादी मातेश्वरी ने बताया कि बच्चे ने सांप (Cobra Snake) को खिलौना समझा और उसे मुंह में डालकर काट लिया. उनके मुताबिक, गोविंदा के काटने से कोबरा के दो टुकड़े हो गए और वह तुरंत मर गया. ग्रामीणों ने बताया कि सांप को देखकर बच्चा उसे खिलौना समझकर खेलने लगा था. घटना के बाद गोविंदा बेहोश हो गया, जिससे परिजनों में दहशत फैल गई.

King Cobra

बच्‍चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन गोविंदा को तुरंत मझौलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेतिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद पुष्टि की कि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा. परिजनों ने राहत की सांस ली, लेकिन इस अनोखी घटना ने सभी को हैरान कर दिया.

यह भी पढिए: 20 साल बाद फिर दिखा धागे जितना पतला दुनिया का सबसे छोटा सांप, वैज्ञानिकों ने मान लिया था विलुप्त

cobra snake

कौतूहल: ग्रामीणों में हो रही चर्चा

गांव वालों के बीच गोविंदा की इस हरकत की खूब चर्चा हो रही है. लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं कि इतना छोटा बच्चा न केवल कोबरा (Cobra Snake) से बचा, बल्कि उसे मार भी डाला. यह घटना स्थानीय लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गई है.

यह भी पढ़िए: सांप ने एक ही युवक को दस बार काटा, मौत… रात भर युवक के पास सोता रहा सांप, मचा हड़कंप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read