Bharat Express DD Free Dish

थाने में नशेड़ी ने मचाया तांडव, दारोगा की कुर्सी पर बैठक कर डाला ये कांड, देखें VIDEO

Drunk Man Drama: हापुड़ की देवनंदनी पुलिस चौकी में एक शराबी ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। उसने दरोगा की टोपी पहन ली, जरूरी सरकारी कागजात फाड़ दिए और खुद को अंदर बंद कर लिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे काबू किया।

Drunk Man Drama

Drunk Man Drama: यूपी के हापुड़ से एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यहां एक सिरफिरे शराबी ने पुलिस के ही ‘घर’ यानी चौकी में घुसकर फिल्मी स्टाइल में वह गदर काटा कि खाकी वर्दी वालों के पसीने छूट गए.

हापुड़ में नशे में धुत एक युवक ने देवनंदनी चेकपोस्ट चौकी के अंदर घुसकर भारी हंगामा किया. आरोपी ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया, दरोगा की टोपी पहन ली और गमले तोड़ डाले. बाद में खुद को अंदर बंद करने वाले इस शराबी को पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्या है मामला? (Daroga Cap Viral)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ देहात क्षेत्र की ‘देवनंदनी चेकपोस्ट’ पर उस समय पुलिसकर्मी अपनी आंखें मलने पर मजबूर हो गए, जब एक नशे में टल्ली युवक सीधे सिंघम वाले अंदाज में चौकी के भीतर दाखिल हो गया. युवक के सिर पर नशा इस कदर हावी था कि उसे कानून का कोई खौफ ही नहीं था. अंदर घुसते ही उसने वो तमाशा शुरू किया, जिसकी कल्पना शायद वहां तैनात पुलिसवालों ने भी नहीं की होगी.

सरकारी दस्तावेजों को फाड़कर हवा में उड़ाया (Damage to Government Property)

शराबी ने केवल हंगामा ही नहीं किया, बल्कि उसे जो सामने दिखा, उसे तहस-नहस करना शुरू कर दिया. मेज पर रखे जरूरी सरकारी दस्तावेजों और फाइलों को उसने पल भर में फाड़कर हवा में उड़ा दिया. इसके बाद जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने चौकी के परिसर में सजे पेड़-पौधों के गमलों को एक-एक कर पटकना और तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे पूरी चौकी में अफरा-तफरी मच गई.

हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद गिरफ्तार (Hapur Police)

हद तो तब हो गई जब इस ‘नशेड़ी सिंघम’ की नजर दरोगा जी की रखी टोपी पर पड़ी. उसने तपाक से सब-इंस्पेक्टर की टोपी उठाई, अपने सिर पर सजाई और ठाट से बैठ गया. इसके बाद उसने खुद को अंदर से लॉक कर लिया. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को संभालने के लिए भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद गेट खुलवाया और ‘दरोगा बने शराबी’ को हिरासत में लिया.

यह भी पढ़ें:  इसलिए भूलभुलैया जैसे रास्तों में भी नहीं भटकतीं मधुमक्खियां, ड्रोन तकनीक ने पहली बार रिकॉर्ड किया उनका सीक्रेट रास्ता

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest