Bharat Express DD Free Dish

अजब-गजब

व्हिटियर शहर सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने का एक आदर्श उदाहरण है. यहां के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और हर चुनौती का सामना करते हैं.

थाईलैंड में 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थनाकर्ण कांथी ने पैसे के लिए शराब पीने की खतरनाक चुनौती स्वीकार की, जिससे उनकी मौत हो गई.

वेनिस में न सड़कें हैं, न मोटर गाड़ियां. यहां यातायात के लिए नहरों का इस्तेमाल किया जाता है. यह दुनिया का इकलौता ऐसा शहर है, जहां जलमार्ग और पैदल पथ दोनों अलग-अलग हैं.

मुंबई की 17 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने सातों महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतों की चोटी पर चढ़ाई करने वाली दुनिया की सबसे युवा महिला बनकर नया इतिहास रच दिया.

एक लड़के का दावा है कि उसने एक 'रियल लाइफ वैम्पायर' से शादी की है. यूट्यूब पर अनोखे कपल की स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें महिला का कहना है कि धूप में निकलते ही उसकी त्वचा जलने लगती है और वह कमजोर हो जाती है.

युगांडा के शख्स ने अपनी 12 पत्नियों से 102 बच्चे पैदा किए हैं और उनके 578 नाती-पोते हैं. यह कहानी न केवल उनकी बड़ी फैमिली के कारण, बल्कि उनके अनोखे तरीके के कारण भी चर्चा में है.

सोचिए, शादी का कार्ड हाथ में आए और पढ़ते ही आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अनोखा शादी का निमंत्रण तेजी से वायरल हो रहा है.

दक्षिण अफ्रीका के गौतेंग प्रांत में स्थित मपोनेग गोल्ड माइन दुनिया की सबसे गहरी सोने की खदान है. इस खदान की गहराई लगभग 4 किलोमीटर है, जो इसे अद्वितीय बनाती है.

इस अनोखे रेस्टोरेंट में खाने के साथ-साथ हर दिन एक नया ड्रामा और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है. रेस्टोरेंट के बीचों-बीच एक बड़ा अखाड़ा बनाया गया है, जहां पहलवान कुश्ती करते हैं.

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत सनी लियोनी को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता राशि मिल रही थी. यह मामला जितना अजीब है, सच्चाई उससे भी ज्यादा चौंकाने वाली है.