Bharat Express DD Free Dish

कंगाल पाकिस्तान के खुशनुमा ख्याल! बस के लगेज कंपार्टमेंट में बना दी बिजनेस क्लास, Video देखकर हैरान हुए लोग

Pakistan Luxury Bus Video: पाकिस्तान के वायरल ‘बिजनेस क्लास’ बस वीडियो में लगेज रैक को सीट में बदलने का अनोखा जुगाड़ क्या आपने देखा?

Pakistan Luxury Bus Video

Pakistan Luxury Bus Video: पाकिस्तान अक्सर अपनी आर्थिक तंगी और अजीबोगरीब कारनामों के कारण सुर्खियों में रहता है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया ने उसे फिर से हंसी का पात्र बना दिया है. हाल में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी ‘बिजनेस क्लास’ का नया अंदाज़ देखने को मिला है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगाल पाकिस्तान में बसों का ‘बिज़नेस क्लास’ अब ऐसे जगह पहुंच गया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. ना तो यहां आपको फ्लाइट की तरह ऊपर से शैम्पेन सर्विस मिलेगी, ना ही फर्स्ट-क्लास जैसी फ्लैट-बेड सीटें. बल्कि इस लग्जरी बस के अंदर सामान रखने वाली जगह, यानी लगेज रैक को सीटों ऐसा स्टाइल बना दिया है, जिसको देखकर लोग मजाक बना रहे हैं.

इस असामान्य सेटअप को लोग मज़ाक में ‘पाकिस्तानी स्टाइल बिजनेस क्लास’ कह रहे हैं. बस के अंदर इस हिस्से को थोड़ा सजाकर यात्रियों के बैठने-लेटने लायक बनाया गया है. सीटें सामान्य जगह से हटाकर नीचे लगेज एरिया में फिट कर दी गई हैं, जहां लोग बेहद सीमित जगह में सफर कर रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि यात्री इस जुगाड़ को खुशी-खुशी अपनाते दिख रहे हैं, जैसे यह कोई खास अनुभव हो.

PAK स्टाइल बिजनेस क्लास का वीडियो वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @interesting_aIl नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. अब तक इसे 1.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 98 हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया है. सोशल मीडिया पर इसे पाकिस्तानी क्रिएटिविटी की मिसाल बताया गया और कई लोग पाकिस्तान की खूब खिंचाई कर रहे हैं. कुछ ने इसे ‘कमाल का आइडिया’ कहा तो कुछ बोले, ‘मुफ्त में भी वहां नहीं बैठेंगे’.

पाकिस्तान अपनी जुगाड़ सोच के लिए मशहूर है और इसी सोच का कमाल है कि कुछ बस ऑपरेटरों ने लगेज कम्पार्टमेंट और टिकट वाले बैठने के सेक्शन में बदल दिया है. दस साल पहले तक पाकिस्तान में लंबी दूरी की बस यात्रा काफी थकाऊ और साधारण हुआ करती थी, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. क्यू कनेक्ट जैसी कंपनियों ने बसों में रेक्लाइनिंग लेदर सीटें, ज्यादा लेगरूम, एयर-कंडीशनिंग, वाई-फाई, ऑनबोर्ड स्क्रीन और यहां तक कि मसाज फंक्शन तक दे दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar News: डॉगेश बाबू और डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब बिल्ली के नाम से निवास प्रमाण पत्र के लिए मिला आवेदन, एफआईआर दर्ज

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest