Shhetpal cobra village story
Shhetpal cobra village story: दुनिया में सांपों का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है. खासकर अगर बात जहरीले कोबरा की हो, तो लोग उससे कई फीट दूर रहना ही पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी जगह भी है, जहां लोग जहरीले कोबरा सांपों के साथ रहते हैं, उनके बीच सोते हैं और बच्चे भी उनके साथ खेलते नजर आते हैं?
महाराष्ट्र में स्थित हैं सांपों वाला गांव
यह अनोखी परंपरा भारत के महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के प्रसिद्ध गांव शेतपाल से जुड़ी हुई है. इस गांव की पहचान सांपों, खासकर कोबरा के साथ लोगों के अनोखे रिश्ते के लिए की जाती है. यहां के अधिकांश घरों में सांपों के लिए विशेष स्थान बनाए जाते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में देवस्थान कहा जाता है. इन जगहों पर कोबरा और अन्य सांप अक्सर आराम करते हैं और ग्रामीण उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते.सबसे हैरानी की बात यह है कि गांव के बच्चे भी सांपों से डरते नहीं हैं. बचपन से ही उन्हें यह सिखाया जाता है कि सांपों के साथ कैसे व्यवहार करना है और उनका सम्मान कैसे करना है. यही कारण है कि यहां सांप और इंसान वर्षों से एक साथ रहते आ रहे हैं.
View this post on Instagram
सांपों के साथ खेलते हैं गांव के बच्चे
ग्रामीणों का मानना है कि नाग देवता उनके रक्षक हैं और गांव की सुख-समृद्धि में उनका विशेष योगदान है. धार्मिक आस्था के कारण लोग सांपों को परिवार का हिस्सा मानते हैं. गांव में नाग पंचमी का त्योहार भी बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.हालांकि विशेषज्ञ बताते हैं कि कोबरा बेहद जहरीला सांप होता है और उसके काटने से इंसान की जान भी जा सकती है. इसलिए आम लोगों को कभी भी सांपों के साथ इस तरह का व्यवहार करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. बता दें कि शेतपाल गांव की यह परंपरा वर्षों पुरानी सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है.
यह भी पढ़ें: मेसी का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप रिकॉर्ड खतरे में! एम्बाप्पे ने की क्लोज की बराबरी, अब सिर्फ 2 गोल दूर इतिहास रचने से
कई शोधकर्ता गांव पर कर चुके हैं शोध
शेतपाल आज देश-विदेश के पर्यटकों और शोधकर्ताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है. लोग यहां यह देखने आते हैं कि आखिर कैसे इंसान और जहरीले सांप एक-दूसरे के साथ बिना किसी डर के रह सकते हैं. यह गांव इंसान और प्रकृति के बीच विश्वास और सह-अस्तित्व का एक अनोखा उदाहरण माना जाता है. हालांकि कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि गांव वाले सांपों के साथ सामान्य रुप से रहते हैं तो सांप भी उन्हें काटते नहीं है.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




