Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ये कीड़ा बना देगा आपको अमीर…बहुत अमीर! एक कीड़े की कीमत में आ जाएगी दो स्कॉर्पियो, अमीरों की है खास पसंद

स्टेग बीटल की जापान में जबरदस्त मांग है. जापान के लोग स्टेग बीटल को पालतू जानवर बाते हैं. वहां इसे स्टेटस का सिंबल माना जाता है. इसके अलावा जापान और अन्य एशियाई संस्कृतियों में स्टेग बीटल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

Stag Beetle Price In India

स्टेग बीटल

Stag Beetle Price In India: क्या आप गरीबी से परेशान हैं, क्या जेब में पैसे नहीं हैं, तो घबराइये नहीं ये कीड़ा आपको अमीर बनने में मदद कर सकता है. इस एक कीड़े की कीमत इतनी है जितने में आप एक फॉर्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां एक साथ घर ला सकते हैं. जी हां…इस कीड़े का नाम है स्टेग बीटल. इसे दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा माना जाता है. जिसकी कीमत लाखों में होती है. इस कीड़े की कुछ दुर्लभ प्रजातियां 90,000 डॉलर(75 लाख रुपये ) तक में बिकी हैं.

स्टेग बीटल की कीमत इतनी ज्यादा होने के कई राज हैं. जिसमें इसकी दुर्लभता, कुदरत की बेहतरीन बनावट और सांस्कृतिक महत्व मुख्य भूमिका निभाते हैं. स्टेग बीटल नायाब चीजें रखने वाले कलेक्टर्स और कीट प्रेमियों के बीच एक स्टेटस सिंबल का प्रतीक माना जाता है.

स्टेग बीटल के हैं 1200 से ज्यादा प्रजातियां

स्टेग बीटल फैमिली में 1200 से ज्यादा प्रजातियां मिलती हैं. यह कीड़ा यूरोप, एशिया और अमेरिका में पाया जाता है. भारत की बात करें तो यह असम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी घाट के जंगलों में पाया जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monkey Magic (@monkeyxmagic)

नाम में क्या रखा है?

अजी नाम में ही तो सबकुछ रखा है. इसका नाम मेल स्टेग बीटल के जबड़ों की वजह से पड़ा. जो किसी हिरण के सींग की तरह दिखता है. अगर हम स्टेग बीटल की लंबाई की बात करें तो नर के मुकाबले मादा बीटल थोड़ी छोटी होती है. नर बीटल 5 से 75 मिमी और मादा 30 से 50 मिमी तक लंबी हो सकती हैं. इनका जीवनकाल 3-7 वर्ष का होता है.

दुर्लभ हैं स्टेग बीटल

स्टेग बीटल की कई प्रजातियां दुनिया भर में दुर्लभ मानी जाती हैं. जंगल कटाई की वजह से ये दिन प्रतिदिन लुप्त होते जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Odisha Taliban Punishment: ओडिशा में प्यार की तालिबानी सजा! बैल की जगह बांधकर जुतवाया खेत, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

जापान में जबरदस्त है क्रेज

स्टेग बीटल की जापान में जबरदस्त मांग है. जापान के लोग स्टेग बीटल को पालतू जानवर बाते हैं. वहां इसे स्टेटस का सिंबल माना जाता है.
इसके अलावा जापान और अन्य एशियाई संस्कृतियों में स्टेग बीटल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

भारत में कहां मिलते हैं स्टेग बीटल

भारत में हिमालयी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में स्टेग बीटल मिलते हैं. पूर्वोत्तर के अधिकतर राज्यों जैसे सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और अन्य कुछ राज्यों में भी स्टेग बीटल मिलते हैं. हालांकि भारत में इन्हें पालतू बनाने का चलन नहीं है.

दुनिया के कई देशों में स्टेग बीटल को बेचना गैरकानूनी है. भारत में भी यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित हो सकता है. लेकिन इसको लेकर कानून की कमी है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital