Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सिर पर हैट और सामने दो-दो केक… जब बलिया में धूमधाम से कटा भैंस ‘बसंती’ का बर्थडे, देखें VIDEO

UP Ballia Viral News: उत्तर प्रदेश के बलिया में गजब हो गया! राजेश कुमार वर्मा ने अपनी पालतू भैंस ‘बसंती’ का चौथा जन्मदिन ऐसे मनाया कि पूरा गांव झूम उठा.

यूपी के बलिया में अपनी पालतू भैंस बसंती का जन्मदिन मनाते राजेश वर्मा और ग्रामीण.

यूपी के बलिया में अपनी पालतू भैंस बसंती का जन्मदिन मनाते राजेश वर्मा और ग्रामीण. (PC: भारत एक्सप्रेस)

UP Ballia Viral News: आपने कुत्ते-बिल्लियों के जन्मदिन के बारे में तो सुना होगा, लेकिन यूपी के बलिया में तो अजब-गजब ही नजारा देखने को मिला! यहां एक मालिक ने अपनी प्यारी भैंस के जन्मदिन पर पूरा गांव इकट्ठा कर लिया और ऐसा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए.

बलिया के बरगांव में राजेश वर्मा ने अपनी पालतू भैंस बसंती का चौथा जन्मदिन अजब-गजब अंदाज में मनाया. गुब्बारों की सजावट, बर्थडे कैप, दो केक और ग्रामीणों की मौजूदगी में कटे केक का यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

गुब्बारों की सजावट और दो-दो केक

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बरगांव में इंसानी प्रेम और जानवर के रिश्ते की अनोखी मिसाल देखने को मिली. गांव के रहने वाले राजेश कुमार वर्मा अपनी पालतू भैंस ‘बसंती’ को बेइंतहा प्यार करते हैं और उसे अपने परिवार का सदस्य मानते हैं. जब बसंती पूरे चार साल की हुई, तो राजेश ने ऐसा प्लान बनाया कि सब हैरान रह गए. उन्होंने पूरे चौक को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया और मेज पर एक नहीं, बल्कि दो-दो केक सजा दिए.

बर्थडे कैप पहनकर चमकी बसंती, ग्रामीणों ने गाए गाने

पार्टी में मुख्य आकर्षण खुद बसंती थी, जिसे बेहद खास अंदाज में तैयार किया गया. सिर पर गुलाबी ‘हैप्पी बर्थडे’ लिखा हैट और गले में सुंदर फूलों की माला… बसंती का यह लुक देखते ही बन रहा था. गांव वाले इस अतरंगी जश्न में शामिल हुए, जमकर तालियां बजाईं और एक सुर में “हैप्पी बर्थडे बसंती” गाया. केक काटने के बाद बसंती को प्यार से केक के टुकड़े और उसके पसंदीदा केले खिलाए गए.

सोशल मीडिया पर छाया ‘बसंती’ का जलवा, वीडियो हुआ वायरल

इस अनोखी बर्थडे पार्टी का वीडियो वहां मौजूद ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, देखते ही देखते इंटरनेट पर छा गया. लोग राजेश के इस निस्वार्थ पशु-प्रेम और ‘बसंती’ के इस राजसी अंदाज की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-चोरी हो गई 18,000 किलो बीयर! अमेरिकी कंपनी ने चोर को दी 18 दिन और 44 मिनट की मोहलत, किटकैट ने भी लिए मजे!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital