Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

POK पर पाक के प्रॉपगैंडा की UAE ने निकाली हवा!

PoK: अब पाकिस्तान के झूठ और उसके मनगढ़त आरोपों से यूएई जैसे इस्लामिक देश दूरी बनाने लगे हैं.

UAE के उप-प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को लेकर भारत का स्टैंड हमेशा से स्पष्ट रहा है. पाकिस्तान द्वारा फैलाए जाने वाले तमाम प्रॉपगैंडा की हवा निकालते हुए भारत यह कई बार दोहरा चुका है कि पाकिस्तान से बातचीत केवल उसी स्थिति में होगी, जब वह पीओके को खाली करेगा. वहीं अब पाकिस्तान के करीबी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी मान लिया है कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है.

UAE के उप-प्रधानमंत्री सैफ बिन जायद अल नाहयान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जी20 समिट का एक वीडियो शेयर किया है. इंडिया मिडिल-ईस्ट-यूरोप-कॉरिडोर की घोषणा वाले इस वीडियो में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन UAE की तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, ये वीडियो भारत के नजरिए से बेहद खास है क्योंकि नाहयान ने इस वीडियो में ट्रेड कॉरिडोर का मैप दिखाया है. इसमें उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया है. इसमें अक्साई चीन का हिस्सा भी शामिल है.

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका

कश्मीर के मसले पर प्रॉपगैंडा फैलाने वाले पाकिस्तान के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है. वर्षों से पाकिस्तान कश्मीर को लेकर अलग राग अलापता रहा है और किसी न किसी बहाने भारत के अंदरुनी मामलों में दखल देने की कोशिश करता रहा है. हालांकि, हर मोर्चे पर पाक को मुंह की खानी पड़ी है लेकिन फिर भी वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आता है.

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में जी20 की बैठक को लेकर भी आपत्ति जताई थी और उसे विवादित हिस्सा करार दिया था. लेकिन उसकी तमाम चालबाजियों के विपरीत सभी सदस्य देश जी20 की बैठक में शामिल हुए थे और उन्होंने कश्मीर में हुए बदलाव का स्वागत किया था. आर्टिकल 370 के मसले पर भी पाकिस्तान बौखलाया था लेकिन उस वक्त भी अधिकांश देशों ने इसे भारत का अंदरुनी मसला करार देकर पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया था.

वहीं अब एक इस्लामिक मुल्क की तरफ से पीओके को लेकर जो तस्वीर पेश की गई है, उससे पाकिस्तान की बेचैनी और भी बढ़ सकती है. यूएई की बात करें तो वह कश्मीर में पहले से ही निवेश कर रहा है. दुबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी एम्मार श्रीनगर में 10 लाख वर्ग फुट में फैले मेगा-मॉल में निवेश करने वाली पहली विदेशी कंपनी है. भारत और यूएई के संबंध हाल के वर्षों में और भी मजबूत हुए हैं और इसकी प्रमुख वजह पीएम मोदी और इस्लामिक देशों को लेकर अपनाई जाने वाली उनकी कूटनीति है.

यही वजह है कि अब पाकिस्तान के झूठ और उसके मनगढ़त आरोपों से यूएई जैसे इस्लामिक देश दूरी बनाने लगे हैं. पीओके में आए दिन लोग सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. बढ़ती मंहगाई, खाने की कमी, तेल की आसमान छूती कीमतों और दूध-सब्जी के लिए मारा-मारी के बीच पीओके के लोग पीएम नरेंद्र मोदी से खुद को पाकिस्तान से आजाद कराने की मांग कर रहे हैं. पीओके के लोग पाकिस्तान की हुकूमत पर ज्यादती करने का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन पीओके से होता है लेकिन यहां के लोगों को बिजली बिल के बोझ तले दबाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital