Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में कड़वाहट चरम पर है. इस बीच कनाडा में एक और खालिस्तानी गैंगस्टर की हत्या हो गई. ये हत्या इशारा कर रही है कि कनाडा में ना सिर्फ गैंगवार चल रहा है बल्कि भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा चल रहा है.

चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर एयरफोर्स की निगरानी को मजबूत करने के लिए भारतीय वायु सेना ने अहम कदम उठाया है. वायु सेना ब्राजीलियाई एम्ब्रेयर विमानों पर आधारित 6 नए 'मेड इन इंडिया' नेत्र-I निगरानी विमान खरीदने जा रही है.

जस्टिन ट्रूडो ने न्यूयॉर्क में आरोप दोहराते हुए हरदीप निज्जर की हत्या में भारत का हाथ बताया. लेकिन ट्रूडो कोई भी ठोस सबूत पेश नहीं कर पाए हैं. निज्जर की हत्या में ट्रूडो भारत का हाथ बताकर इसे सियासी टूल किट की तरह इस्तेमाल करना चाहते थे.

आखिरी बार जातिवार जनगणना 1931 में हुई थी, तब देश में 52% आबादी OBC थी. मनमोहन सरकार ने 2011 में सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना का फैसला कर 4389 करोड़ रुपए का बजट जारी किया. 2013 में SECC जनगणना पूरी हुई.

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के महत्वपूर्ण आरक्षण विधेयक को संसदीय मंजूरी मिल गई है. लोकसभा में मौजूद 456 सांसदों में से सिर्फ 2 सदस्यों ने खिलाफ में वोटिंग की थी.

5 दिन के लिए बुलाया गया संसद का विशेष सत्र 4 दिन में खत्म हो गया. इस दौरान महिला आरक्षण बिल पास संसद के दोनों सदनों में पूर्ण बहुमत से पास हो गया. अब आगे बिल विधानसभाओं में भेजा जाएगा. 50% विधानसभाओं से पारित होने के बाद राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा.

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने उम्मीदवारों की सूची को शॉर्टलिस्ट कर लिया है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी की जयपुर में होने वाली सभा के बाद पहली सूची जारी हो सकती है, जिसमें A और D श्रेणी की सीटों पर टिकट जारी होंगे.

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा से पहले ही बीजेपी ने अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी. इसके बाद नेताओं के इस्तीफे का सिलसिला ऐसा चला कि रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है. हाल में बीजेपी के तीन नेताओं ने इस्तीफे देकर पार्टी की बैचेनी बढ़ा दी.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बेतुका बयान देने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जी-20 सम्मेलन के दौरान ही नाराज व परेशान दिख रहे थे। उन्होंने ललित होटल में भारतीय सुरक्षा लेने से मना कर दिया था।

इसरो ने प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को जगाने की पूरी तैयारी कर ली है. वैज्ञानिकों का कहना है कि मॉड्यूल को रीबूट करने का प्रयास किया जाएगा. क्योंकि सूर्य की रोशनी में दोनों की बैटरी फुल चार्ज हैं इसलिए उम्मीद है कि अगले 15 दिन तक जानकारियां देते रहेंगे.