Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट ने टोंक में बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अक्तूबर में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी. पायलट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि टोंक से आपने मुझे बड़े अंतर से मुझे जिताया था।

मणिपुर के राजा बोधचंद्र ने शिलॉन्ग में एक महल बनवा रखा था. शिलॉन्ग में असम के राज्यपाल श्रीप्रकाश ने मीटिंग शुरू होते ही राजा बोधचंद्र के हाथ में विलय का प्रस्ताव थमा दिया. राजा ने मंत्रियों से सलाह लिए बिना विलय पत्र पर दस्तखत करने से मना कर दिया.

साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. विधानसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल का दांव चल दिया है. मोदी सरकार ने इस दांव से पांच राज्यों के चुनाव का एजेंडा सेट कर दिया है.

उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर सनातन को मिटाने की बात कही है. स्टालिन ने विवादित बोलते हुए ये भी कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि वो विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं.

खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर बेतुका बयान देने वाले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जी-20 सम्मेलन के दौरान ही नाराज व परेशान दिख रहे थे। उन्होंने ललित होटल में भारतीय सुरक्षा लेने से मना कर दिया था। वे दो दिन तक होटल से बाहर भी नहीं निकले थे।

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तानियों के इतने दबाव में हैं कि वह अपने देश की अर्थव्यवस्था की चिंता भी नहीं कर रहे हैं और भारत पर निराधार बेतुके आरोप लगा रहे हैं। दोनों देशों के संबंध खराब होने से आर्थिक स्तर पर कनाडा को बड़ा नुकसान होने वाला है।

राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस-बीजेपी जोरशोर से जुटी हैं. गहलोत सरकार ने प्रदेश में 19 नए जिले बना दिए. तो ये सुगबुगाहट भी तेज हो गई है कि मोदी सरकार राजस्थान में मरुप्रदेश का मास्टर स्ट्रोक खेल सकती है.

खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर भारत-कनाडा के बीच तनाव जारी है. इस बीच कनाडा में भारत के A कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल ​​सुक्खा का कत्ल कर दिया गया है. वो पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था.

देश की नई संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के दौरान सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्दों पर नई बहस छिड़ गई है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी नेआरोप लगाया है कि उन्हें संविधान की जो कॉपी दी गई, उसमें सोशलिस्ट और सेक्युलर शब्द नहीं है.

महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन विधेयक को पास कराने पर केंद्र और विपक्ष एकमत हैं. लेकिन तमाम दलों में इसका क्रेडिट लेने की हौड़ लगी हुई है. सोनिया ने कहा कि स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून मेरे पति राजीव गांधी लाए थे.