Bharat Express DD Free Dish

अतुल यादव (रवि), एडिटर क्राइम




भारत एक्सप्रेस


राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के बीच लाल किले के पीछे खड़ी एक संदिग्ध काले रंग की कार ने हड़कंप मचा दिया. पुलिस जांच में कार के अंदर से दो युवक और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है. स्पेशल सेल और IB मामले की जांच में जुटी हैं.

Peeragarhi Murder Case: पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस: तांत्रिक कमरुद्दीन पहले चूड़ियां बेचता था, फिर तंत्र-मंत्र का धंधा शुरू किया. कई लोगों से ठगी की, अब पुलिस उसके नेटवर्क की जांच कर रही है.

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाइओवर के पास खड़ी एक सफेद कार में मिले तीन शवों ने राजधानी में सनसनी फैला दी है. शुरुआती जांच में जहां दिल्ली पुलिस इस मामले को सुसाइड के एंगल से देख रही है, वहीं मृतक के परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं. मामला 8 फरवरी को सामने आया, लेकिन 18 घंटे बाद भी मौत की असली वजह साफ नहीं हो पाई है.

Delhi Police Operation Clean: दिल्ली पुलिस ने 2025 में ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 2200 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को डिपोर्ट किया. फर्जी आधार और आपराधिक गतिविधियों पर बड़ा प्रहार. जानिए पिछले सालों के मुकाबले कैसे बढ़ा आंकड़ा?

नए साल के जश्न से पहले दिल्ली की साउथ ईस्ट पुलिस ने 'ऑपरेशन आघात 3.0' के तहत अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया है. डीसीपी हेमंत तिवारी के नेतृत्व में 1306 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

टॉफी का लालच देकर दो नाबालिग सगी बहनों का अपहरण किया था, सुनसान जगह ले जाकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर भागा, दो दिन बाद पुलिस की दबिश में घायल हुआ ये गुनहगार.

मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में पत्नी और उसके प्रेमी के हाईवोल्टेज ड्रामे में पति ने सुरक्षा का डर जताया है. पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को संभाला, जबकि पत्नी प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही. इसी बीच पति ने अपनी पत्नी से खुद की हत्या की आशंका जताई तथा पत्नी को प्रेमी के साथ भेज दिया.

कोरोना काल में फर्जी लोन ऐप, निवेश ऐप और ऑनलाइन नौकरी के नाम पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड दो चीनी नागरिकों के खिलाफ सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया है.