Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


प्रधानमंत्री मोदी 22 मई को जनता के लिए बडी सौगात देने जा रहे हैं. वे बीकानेर के पलाना में 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

Union Home Minister Amit Shah: देश के सुरक्षाबलों ने नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने कूटनीतिक मोर्चा संभालते हुए 25 देशों में बहुदलीय सांसदों के प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं. इसका उद्देश्य पाकिस्तान के झूठे प्रचार का जवाब देना और भारत की आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता को दुनिया के सामने रखना है.

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर सटीक और सख्त हमले किए, जिससे आतंकी संगठनों के मन में डर का माहौल बन गया है.

भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद एक दमदार वीडियो जारी किया जिसमें उसकी सटीक एयरस्ट्राइक और ताकतवर जवाबी कार्रवाई को दिखाया गया है.

भारत में लक्जरी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए Jaguar Land Rover (JLR) ने अगले 3-4 वर्षों में अपना कारोबार दोगुना करने की योजना बनाई है.

अमेरिका को भारत से आम का निर्यात 130% तक बढ़ा है. मई 2025 में मुंबई विकिरण केंद्र में तकनीकी गड़बड़ी के बाद संचालन अब सामान्य हो चुका है.

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव रंजीत सिंह ने कहा, "अब तक मंत्रालय ने लगभग 1,600 परियोजनाओं को फंड उपलब्ध करवाया है, जिससे 41 लाख टन फूड प्रॉसेसिंग क्षमता का सृजन हुआ है और लगभग नौ लाख किसानों को लाभ हुआ है."

ताइवान की कंपनी Foxconn ने कहा कि उसकी सिंगापुर स्थित ब्रांच ने 12.7 अरब शेयरों की खरीद के साथ भारतीय सहायक कंपनी में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है.

केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार, अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित मुद्रास्फीति (Inflation) दर इस साल अप्रैल में कृषि श्रमिकों (CPI-AL) के लिए 3.48 प्रतिशत और ग्रामीण श्रमिकों (CPI-RL) के लिए 3.53 प्रतिशत रही.