Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
2025 की पहली तिमाही में नौकरियों के आवेदन में 30 प्रतिशत उछाल, महिलाओं और फ्रेशर्स की भागीदारी बढ़ी
जॉब प्लेटफॉर्म 'अपना' की 'इंडिया एट वर्क- क्वाटर-1 2025 रिपोर्ट' के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही में महिलाओं ने 62 लाख जॉब एप्लीकेशन सबमिट किए, जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि से 23 प्रतिशत अधिक है.
वैश्विक स्तर पर ‘मेड-इन-इंडिया’ कारों की धूम, इन मॉडल्स की मांग अधिक
भारत में बनने वाली कई गाड़ियां ऐसी हैं, जिनकी मांग भारत में कम है, लेकिन वैश्विक स्तर पर वह धड़ल्ले से बिक रही हैं. इन मॉडल्स में होंडा की सिटी और एलिवेट, निसान की मैग्नाइट, हुंडई की वरना और जीप की मेरिडियन शामिल हैं.
यूपीआई QR कोड की संख्या 91.5 प्रतिशत बढ़कर 65.79 करोड़ हुई: RBI
RBI के मुताबिक, यूपीआई क्यूआर कोड में वृद्धि के कारण क्रेडिट कार्ड लेनदेन की वृद्धि दर कम होकर 7.94 प्रतिशत रह गई है. डेबिट कार्ड की संख्या सालाना आधार पर 2.7 प्रतिशत बढ़कर 99 करोड़ पर पहुंच गई है.
भारत 2025 में बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 2028 में जर्मनी से भी होगा आगे
भारत मौजूदा समय में दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. जीडीपी में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान, भारत से आगे हैं. आईएमएफ के अनुमानों के अनुसार, आने वाले वर्षों में भारत जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन सकता है.
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़कर 688 अरब डॉलर के पार पहुंचा
RBI द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़कर 25 अप्रैल तक 688.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.98 अरब डॉलर की वृद्धि हुई.
फार्मास्यूटिकल्स, ऑटो और पर्यटन जैसे क्षेत्र FDI के लिए आकर्षण का केंद्र: डेलॉइट इंडिया
डेलॉइट इंडिया के अनुसार, भारत ने बीमा, बीमा मध्यस्थों, पर्यटन निर्माण, अस्पतालों और चिकित्सा उपकरणों जैसे प्रमुख क्षेत्रों सहित अधिकांश क्षेत्रों में स्वचालित मार्ग के तहत 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति देकर एक महत्वपूर्ण प्रगति की है.
भारत की आर्थिक स्थिति रहेगी स्थिर, पाकिस्तान की बढ़ेगी परेशानियां: Moody’s
मूडीज ने कहा कि भारत में व्यापक आर्थिक स्थितियां, मजबूत सार्वजनिक निवेश और निजी उपभोग के कारण स्थिर बनी हुई हैं, हालांकि रक्षा खर्च में वृद्धि से राजकोषीय कंसोलिडेशन धीमा होने की संभावना है.
पाकिस्तान में भूकंप के झटके, लोग घरों और दफ्तरों से बाहर भागे…देश में दहशत का माहौल
भूकंप दोपहर 4:00 बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में, 36.60 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.89 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था.
दिव्यांगों पर कमेंट करना समय रैना को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने पेश होने का दिया निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि वे समय रैना समेत चार अन्य को नोटिस जारी करें ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अगली तारीख पर कोर्ट में मौजूद रहेंगे.
Apple वित्त वर्ष 26 तक भारत में मैन्युफैक्चर कर सकता है 3.36 लाख करोड़ रुपए के आईफोन
इंडस्ट्री अनुमानों के मुताबिक, इस कदम से एप्पल अमेरिका में पैदा होने वाली 80 प्रतिशत आईफोन मांग को पूरी कर पाएगा और साथ ही भारत की बढ़ती घरेलू मांग को पूरा किया जा सकता है.







