Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला.  सुबह 9:42 सेंसेक्स 40 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,706 और निफ्टी 33 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,380 पर था. 

उत्तरकाशी के गंगनानी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया. देहरादून के सहस्रधारा से उड़ा हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है. हादसे के वक्त, हेलिकॉप्टर में 5 से 6 लोग सवार थे। रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 7 मई को गृह मंत्रालय द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय सिविल मॉक ड्रिल के तहत सफलतापूर्वक आपातकालीन निकासी अभ्यास आयोजित किया गया.

भारतीय एयरस्ट्राइक्स में पाकिस्तान के चुनिंदा आतंकी ठिकाने नष्ट हुए हैं. सभी हमलों में भारतीय सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठनों के सबसे अहम ढांचों को चुना और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया.

Operation Sindoor के बाद दिल्‍ली में शकूर बस्ती रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई, रेलवे कर्मचारियों ने आग बुझाई, बोगी उठाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

दिल्ली एम्स दिव्यांग फेडरेशन के अध्यक्ष संत देव चौहान ने पीड़ित के लिए आवाज उठाई है. फेडरेशन अध्यक्ष संत देव चौहान ने थाना घोसी में मारपीट करने वाले आरोपी लेखपाल संतोष चौहान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने कहा कि मैं बहुत छोटी हूं. मैं ज्यादा क्या कह सकती हूं. हमारे पूरे परिवार को पीएम मोदी पर भरोसा था. उन्होंने आज उसी तरह से जवाब देकर विश्वास को कायम रखा है. शुभम को असली श्रद्धांजलि है.

पीएम मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पल-पल की जानकारी ली. सेना के साथ लगातार संपर्क में रहे, रातभर निगरानी की. सुरक्षा समिति से फीडबैक लिया.

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. राजनेताओं ने इंडियन डिफेंस फोर्सेस के पराक्रम को सराहा.