Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती मांग और नए खिलाड़ियों की एंट्री से इस सेगमेंट को तेजी मिलेगी. मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी बड़ी कंपनियों की एंट्री से ईवी सेगमेंट तेजी से बढ़ेगा.

IKEA जल्द ही दिल्ली-एनसीआर में ऑनलाइन बिक्री शुरू करने वाली है और 62 नए शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी भारत में अपनी वृद्धि के लिए स्थानीय सोर्सिंग पर भी ध्यान दे रही है.

भारत निवेश योजनाओं पर सीईओ के विश्वास के मामले में शीर्ष देशों में शामिल है, जिसमें लगभग 9 में से 10 भारतीय सीईओ देश की आर्थिक प्रगति को लेकर आश्वस्त हैं. भारत वैश्विक सीईओ की निवेश योजनाओं के लिए शीर्ष पांच क्षेत्रों में शामिल है.

अर्जेंटीना की ऑयल और गैस कंपनी वाईपीएफ के चेयरमैन और सीईओ होरासियो मारिन का मानना है कि भारत अपनी तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और बड़ी जनसंख्या के कारण अगले दशक में दुनिया का इंजीनियर बनेगा.

केंद्रीय बजट 2025-26 में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे लगभग 85,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. यह क्षेत्र भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में मजबूत स्थिति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

डेटा से पता चलता है कि 2017-18 और 2023-24 के बीच महिला WPR लगभग दोगुनी होकर 22% से 40% से अधिक हो गई और UR लगभग 6% से घटकर लगभग 3% हो गई.

Maha Kumbh के अलग-अलग क्षेत्रों जैसे परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में ही लगभग 3 लाख नौकरियाँ पैदा होने की उम्मीद है, जिसमें ड्राइवर, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधक, कूरियर कर्मी और अन्य सहायक कर्मचारी शामिल हैं.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इसकी सफलता का एक प्रमुख उदाहरण अराकू घाटी है, जहां लगभग 150,000 आदिवासी परिवारों ने कॉफी बोर्ड और एकीकृत आदिवासी विकास एजेंसी (ITDA) के सहयोग से कॉफी उत्पादन में 20% की वृद्धि की है."

सरकार ने 2,299 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ वोल्टास और ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज जैसी 18 कंपनियों, 10 AC घटकों के निर्माता और आठ LED लाइट निर्माता, का चयन किया है.

दिनांक 20 जनवरी 2025 को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासियों, आरडब्लूए पदाधिकारियों एवं मेंटेनेंस कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.