Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
भारत के शेयर बाजार में 10वें साल भी तेजी की उम्मीद: Citigroup
भारतीय शेयर बाजार में लगातार 10वें साल बढ़त की संभावना है, जो आर्थिक सुधार और मजबूत कॉर्पोरेट आय से प्रेरित होगी. Citigroup और Morgan Stanley ने भारतीय बाजार में डबल-डिजिट रिटर्न की उम्मीद जताई है.
उत्तर प्रदेश: परिवार का आरोप हिरासत में हुई व्यक्ति की मौत, पुलिस ने आरोपों से इनकार किया
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का मामला. लखीमपुर पुलिस ने परिवार के दावों का खंडन करते हुए कहा कि व्यक्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी था और 6 जनवरी रात छापेमारी के दौरान पुलिस से भागते समय वह बेहोश हो गया था.
EMI नहीं भर पा रहे हैं? जानिए क्या कर सकते हैं और कैसे मिलेगा समाधान
अगर आपने बैंक से लोन लिया है और फिलहाल EMI चुकाने की स्थिति में नहीं हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते हैं और बैंक से समाधान पा सकते हैं.
California Los Angeles Wildfires: जंगल की आग से कम से कम 5 लोगों की मौत, 1 लाख से अधिक लोगों को घर खाली करने का आदेश
California Los Angeles Wildfires: जेमी ली कर्टिस और मार्क हैमिल जैसी मशहूर हॉलीवुड हस्तियों के घर में आग से व्यापक विनाश हुआ, जिससे लोगों को खाली करना पड़ा. आग की लपटों में लाखों के घर और संपत्ति जलकर खाक हो गई.
प्रख्यात कवि, फिल्मकार और लेखक प्रीतीश नंदी का निधन
प्रीतीश नंदी का जन्म बिहार के भागलपुर में एक बंगाली परिवार में हुआ था. वह एक बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी थे. वह एक चित्रकार, कवि और प्रोड्यूसर भी थे. उन्होंने महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में भी काम किया.
‘हत्या’ के 17 साल बाद झांसी में जिंदा मिला व्यक्ति, 4 लोग जा चुके हैं जेल, पढ़ें बिहार का अजीबोगरीब मामला
Man Found Alive after Murder: जिंदा मिले व्यक्ति की हत्या के मामले में उसके चाचा और भाई समेत 4 लोग जेल की सजा काट चुके हैं. झांसी पुलिस ने व्यक्ति को बिहार पुलिस को सौंप दिया है.
Maharashtra के इन तीनों गांवों में मचा हड़कंप, एक हफ्ते के भीतर लोग हो रहे गंजे, जानें क्यों हो रहा ऐसा
Bald Within A Week: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले का मामला. गांवों का दौरा करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार, इस समस्या से पीड़ित लगभग 50 लोगों की पहचान की गई है.
Adani Indictment: अमेरिकी कांग्रेसमैन ने Gautam Adani के खिलाफ जांच के बाइडेन प्रशासन के फैसले को दी चुनौती
Adani Indictment: कांग्रेसमैन लांस गुडेन ने एक पत्र में कहा कि न्याय विभाग की चुनिंदा कार्रवाइयों से भारत जैसे प्रमुख साझेदारों के साथ महत्वपूर्ण गठबंधनों को नुकसान पहुंचने का जोखिम है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक है.
Tibet Earthquake: भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हुई, भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए थे झटके
Tibet Earthquake: भूकंप का केंद्र शिगात्से शहर के टिंगरी काउंटी में था. टिंगरी तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है और नेपाल की सीमा पर है. माउंट एवरेस्ट पर जाने वालों के लिए यह एक पर्यटन केंद्र है.
‘मौलाना नाम अटकता है’ कहकर Madhya Pradesh के सीएम ने अपने गृह जिले उज्जैन के तीन गांवों का नाम बदला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम एक सरकार के रूप में समाज का भी सम्मान करें. अगर जाने-अनजाने में ये नाम रखे गए हैं तो हमारी सरकार इन्हें बदल रही है.







