Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

BJP Candidates List Delhi: दिल्‍ली चुनाव 2025 के लिए BJP उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, 9 नाम घोषित

Delhi BJP Candidates List 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं. सभी दल चुनावी प्रचार में अपनी ताकत दिखा रहे हैं. इस बीच भाजपा ने अपनी चौथी सूची जारी कर दी है.

BJP

सांकेतिक तस्वीर.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Delhi BJP Candidates List 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी. इस सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. इन उम्मीदवारों में बवाना (अजा) सीट से रविन्द्र कुमार, वजीरपुर से पूनम शर्मा और दिल्ली कैंट से भुवन तंवर का नाम घोषित किया गया है.

delhi-election-2025-bjp-candidate

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार (11 जनवरी) को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. इसके बाद एक सीट मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को उतारा था. आज यानी कि गुरुवार (16 जनवरी) को भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.

यह भी पढ़िए: Delhi Election – AAP सुप्रीमो केजरीवाल, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और सतीश उपाध्याय ने भरा चुनावी पर्चा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest