Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में
दिल्ली: वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 286 (खराब) श्रेणी में है। तस्वीरें इंडिया गेट की हैं।
बीएसएफ ने सीमा पार करते एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
पाकिस्तान की तरफ से आ रहे एक घुसपैठिए को आज सुबह 2:30 बजे जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया. उसे सैनिकों द्वारा चेतावनी दी गई थी लेकिन वह भारत की सीमा की ओर बढ़ता रहा. इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है: BSF के एक वरिष्ठ अधिकारी.
Gujarat Elections: यूपी के मंत्री एके शर्मा ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं, बोले- BJP और पीएम मोदी के लिए गुजरात में अपार जन समर्थन
पूर्व नौकरशाह ने सूरत में कई जनसभाओं को संबोधित किया. चार दिनों के दौरे के दौरान, एके शर्मा ने विभिन्न समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनसे मुलाकात की.
ओडिशा के कोरेई स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 2 लोगों की मौत
योगेश बवेजा, ADG, PR रेलवे ने बताया कि आज सुबह करीब 6:45 बजे एक माल गाड़ी ओडिशा के कोरेई स्टेशन पर पटरी से उतर गई। हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई है और 4 लोग घायल हैं। रेल मंत्री ने मुआवजे का एलान किया है। मृतकों को 5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल …
Continue reading "ओडिशा के कोरेई स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 2 लोगों की मौत"
Gujarat Elections: बीजेपी ने गुजरात में मुस्लिमों को टिकट न देकर सही किया या गलत? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे
बीजेपी ने आगामी चुनाव के लिए किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है. सी वोटर ने इस मुद्दे को लेकर एक सर्वे किया है. सर्वे में ये पूछा गया कि क्या गुजरात के लोग भाजपा के इस फैसले को ठीक मानते हैं?
Numerology: मूलांक 3 वाले होते हैं बुद्धिमान, जानिए कैसा रहता है पारिवारिक जीवन
अंक ज्योतिष के आधार पर मूलांक 3 वाले लोगों के करियर से लेकर आर्थिक स्थिति से जुड़ी कुछ अहम बातें.
कोलकाता: कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री में कई कर्मचारी जहरीली गैस के रिसाव के बाद बीमार पड़े
कोलकाता के दक्षिणी छोर के कमलगाजी इलाके में स्थित एक कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्री में कई कर्मचारी सोमवार को जहरीली गैस के रिसाव के बाद बीमार पड़ गए. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रमिकों को बचाने के लिए वहां गए दो दमकलकर्मी भी बीमार पड़ गए. उसने कहा, ‘हमने कारखाने के कर्मचारियों और …
गौतम बुद्ध नगर जिले में इस साल सड़क हादसों में 350 से ज्यादा लोगों की जान गई- पुलिस
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में इस साल सड़क हादसों में 350 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. यह जानकारी पुलिस के आंकड़े से मिली. पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि जनवरी 2022 से अक्टूबर 2022 के बीच कुल 897 सड़क दुर्घटनाएं जनपद में हुईं. उन्होंने बताया कि इन …
उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला-14 से 16 साल सजा काटने के बाद अच्छे आचरण पर होगी रिहाई
उम्र कैद की सजा माफी को लेकर उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला आया है. अब पुरुष बंदियों को 14 से 16 साल की सजा काटने के बाद अच्छे आचरण को देखते हुए सरकार कभी भी छोड़ सकती है. पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी को सजा माफ होती थी. साथ ही साथ महिला और पुरुष …
पाकिस्तान स्थित संत शादाराम साहिब जयंती समारोह में भाग लेने वाले भारतीयों के लिए 100 वीजा जारी
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा, ’22 नवंबर से 3 दिसंबर तक सिंध के शादानी दरबार हयात पिताफी में शिव अवतारी सतगुरु संत शादाराम साहिब की 314वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों के एक समूह को 100 वीजा जारी किए गए है.’







