Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


पाकिस्तान के समर्थन से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी को पटियाला हाउस कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है.

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य को छोड़कर अन्य जगहों पर यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत सुचारू रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने यूएपीए और एनआईए से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए अलग विशेष अदालतों के गठन पर स्वतः संज्ञान लिया है. सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने देश के 17 हाई कोर्ट्स के रजिस्ट्रार जनरल से इस मुद्दे पर राय मांगी है.

लैंड फॉर जॉब भ्रष्टाचार मामले में लालू प्रसाद यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी.

सुप्रीम कोर्ट ने झूठे मुकदमों के खिलाफ दायर अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर केंद्र और राज्यों से जवाब मांगा है. याचिका में फर्जी एफआईआर को अनुच्छेद 21 का उल्लंघन बताते हुए सख्त सजा की मांग की गई है.

मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी अरुण खुंडोंगबम की जमानत पर जवाब मांगा है. सीबीआई ने इसे जघन्य अपराध बताते हुए जमानत का विरोध किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म में जाने पर अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा समाप्त हो जाता है. कोर्ट ने पादरी के रूप में काम कर रहे एक व्यक्ति की याचिका खारिज कर दी.

यमन में फांसी की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स निमिषा प्रिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाल दी है. अटॉर्नी जनरल ने बताया कि सरकार कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने वायुसेना की 84 महिला अधिकारियों के हक में फैसला सुनाते हुए उन्हें स्थायी कमीशन और पेंशन देने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि कठिन क्षेत्रों में सेवा देने वाली महिलाओं को सेवा से हटाना गलत था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने यूजीसी नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत 11 नेताओं के खिलाफ चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी. अब दिल्ली हाई कोर्ट की रोक के बाद इस मामले में आगे क्या होता है यह देखना होगा.