Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


Supreme Court Petition: 1993 मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी गैंगस्टर अबु सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने उसकी समय से पहले रिहाई की मांग को खारिज करते हुए साफ किया है कि उसकी 25 साल की सजा 2030 में ही पूरी होगी.

Delhi High Court: काठपुतली कॉलोनी के करीब 2800 परिवारों के पुनर्वास में देरी पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है. कोर्ट ने DDA समेत चार पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

मां-बेटे के संपत्ति विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बेटे को मां के प्रति अपने कर्तव्यों और हिंदू धर्म में मां के अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान की याद दिलाई.

सुप्रीम कोर्ट वैवाहिक बलात्कार (Marital Rape) को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं पर अगले महीने अंतिम सुनवाई करेगा.

NSA Case: इलाहाबाद HC द्वारा छात्र नेता पर लगा NSA रद्द करने और नोएडा DM के वेतन से 5 लाख रुपये हर्जाना वसूलने के फैसले को UP सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी.

दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी घोटाला मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और अन्य आरोपियों को 2-2 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है. मामले में 1943 करोड़ के टेंडर में गड़बड़ी का आरोप है.

Delhi High Court News: दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए बिल्डिंग गिरने की घटना के बाद दायर जनहित याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और दिल्ली विश्वविद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षय त्रिपाठी को जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में मिले नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त हो गया है. कोर्ट ने गौतमबुद्ध नगर के डीएम को नोटिस जारी कर जवाब मांगने के निर्देश दिए हैं.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और उनकी सांसद बेटी प्रियंका जारकीहोली के सरकारी आवास सहित 18 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी की है.

Rahul Gandhi Defamation Case: सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सैनिकों के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के मामले में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई तक निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक जारी रहेगी.